scriptवीडियो में देखिए, क्या हुआ जब नाश्ता कर रहे इस किसान के घर घुस गया खतरनाक जानवर तेंदुआ | leopard entered the farmer's house | Patrika News

वीडियो में देखिए, क्या हुआ जब नाश्ता कर रहे इस किसान के घर घुस गया खतरनाक जानवर तेंदुआ

locationजांजगीर चंपाPublished: Jun 14, 2019 12:11:01 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

गुरुवार को एक किसान के घर जंगली जानवर (Wild Animal) जंगल (Forest) से भटक कर किसान के घर घुसा गया। परिवार नाश्ता कर रहा था। जानवर को देखते ही परिवार के होश उड़ गए। एक महिला पर हमला भी कियाा।

वीडियो में देखिए, क्या हुआ जब नाश्ता कर रहे इस किसान के घर घुस गया खतरनाक जानवर तेंदुआ

वीडियो में देखिए, क्या हुआ जब नाश्ता कर रहे इस किसान के घर घुस गया खतरनाक जानवर तेंदुआ

जैजैपुर. जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदीडीह (Hardidih) में गुरुवार को सुबह भटकते हुए एक जंगली जानवर तेंदुआ (Leopard) एक किसान के घर घुस गया। अंतराम पिता महेंद्र जाटवर का परिवार सुबह नाश्ता कर रहा था। इस दौरान तेंदुआ (leopard) जंगल से भटक कर ग्रामीण के घर घुस गया।
किसान अंतराम की सास श्याम बाई (60) कमरा के अंदर खाट में बैठकर रोटी खा रही थी। तेंदुआ (leopard) को देखते ही वहां से भागी। तेंदुआ ने उस पर हमला भी किया, पर जान बचाकर बाहर निकल आई। पूरा परिवार दहशत में आ गया। कुछ ही देर में यह खबर आग की तरह गांव में फैल गई। समय रहते ही ग्रामीणों ने बुद्धिमता का परिचय दिया और तेंदुआ (leopard) को कमरे में ही बंद कर दिया।
वीडियो में देखिए, क्या हुआ जब नाश्ता कर रहे इस किसान के घर घुस गया खतरनाक जानवर तेंदुआ
खबर मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी जैजैपुर थाना प्रभारी को दी। सूचना उपरांत जैजैपुर थाना प्रभारी सदलबल मौके पर पहुचे और लोगों समझाते हुए मौके से दूर हटने की समझाइश दी।
इसके बाद सक्ती रेंज वन विभाग (Forest department) को इसकी जानकारी दी। जब वन विभाग को इस तरह की घटना की जानकारी मिली तब उनके द्वारा चाम्पा वन विभाग (Forest department) सहित जिले के उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई। लेकिन जिले में वन विभाग के पास पर्याप्त साधन और संसाधन उपलब्ध नही होने के कारण बिलासपुर कानन पेंडारी जू (Kanan Pendari zoo) के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया।
वीडियो में देखिए, क्या हुआ जब नाश्ता कर रहे इस किसान के घर घुस गया खतरनाक जानवर तेंदुआ
तीन घंटे के लंबे इंतजार के बाद कानन पेंडारी जू (Kanan Pendari zoo) की टीम मौके पर पहुंची और कमरे में बंद तेंदुए (Leopard) को बेहोसी की इंजेक्शन लगाकर अपने काबू में किया। इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ को समझाते हुए कड़ी मशक्त के बाद तेंदुए को बाहर निकालते हुए वाहन में बिलासपुर लेकर रवाना हुए।

बेकाबू भीड़ के बीच रेस्क्यू टीम को हुई परेशानी
ग्रामीणों को जंगली जानवर तेंदुआ (Leopard) के किसान के घर घुसने की सूचना मिलते ही हुजूम लग गया। इससे रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूर-दूर से पहुचे लोग किसी भी हाल में तेंदुए (Leopard) की एक झलक पाना चाहते थे। जबकि लोगों की इसी भीड़ के चलते वन विभाग को रेस्क्यू करने में अच्छी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

पुलिस और वन विभाग की टीम लोगों से अपील करती रही लेकिन लोगों की हुजूम टस से मस होने का नाम नहीं ले रही थी। प्रशासन के द्वारा बार-बार लोगो को दूर रहने की समझाइश दी जा रही थी। जैसे-तैसे तेंदुए (Leopard) को बाहर निकाल वाहन से कानन पेंडारी (Kanan Pendari zoo) भेजा गया।

ट्रेंडिंग वीडियो