कर्ज से लदे युवक ने मोबाइल टॉवर में चढ़कर लगाई छलांग, दर्दनाक मौत
पामगढ़ निवासी प्रकाश (23) पिता स्व. रोहित कुर्रे कर्ज से लदा हुआ था। कुछ दिन पहले ही खेत की पर्ची को गिरवी रखा था। इसके अलावा प्रकाश कुर्रे लगातार पैसे के तगादा से परेशान हो चुका था। बुधवार को वह अपने घर में एक लाख रुपए की मांग करने लगा। परिजन इतना ज्यादा पैसा नहीं होने की बात कही।

जांजगीर-पामगढ़. कर्ज की राशि पटाने युवक को जब घर से रुपए नहीं मिली तो वह बुधवार को 150 फीट मोबाइल टॉवर के टॉप में चढ़ गया वहीं से छलांग लगा दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान परिजन व पुलिस द्वारा एक घंटे तक मान-मनौव्वल का दौर चला। परिजन पैसा देने के लिए राजी हो गए थे। आखिरकार एक घंटे के ड्रामे के बाद युवक टॉवर से छलांग लगा लिया।
पुलिस के अनुसार पामगढ़ निवासी प्रकाश (23) पिता स्व. रोहित कुर्रे कर्ज से लदा हुआ था। कुछ दिन पहले ही खेत की पर्ची को गिरवी रखा था। इसके अलावा प्रकाश कुर्रे लगातार पैसे के तगादा से परेशान हो चुका था। बुधवार को वह अपने घर में एक लाख रुपए की मांग करने लगा। परिजन इतना ज्यादा पैसा नहीं होने की बात कही।
जिस पर वह नाराज होकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद शराब पीकर पहुंचा और बस्ती के मोबाइल टॉवर में करीब दोपहर 3 बजे चढ़ गया। करीब 150 फीट ऊपर चढ़ गया। वहां से पैसे की मांग करने लगा। आसपास लोगों की भीड़ हो गई। भीड़ को देखते हुए वह टॉवर से उतर गया। टॉवर से उतरने के बाद भीड़ पर पत्थर फेंकने लगा। इसके बाद फिर से 3.30 बजे टॉवर में चढ़ गया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
आधे घंटे बाद पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस व परिजनों का आधे घंटे तक मान-मनौव्वल का दौर चला। इस दौरान परिजन एक लाख रुपए देने के लिए राजी भी हो गए थे। काफी मनाने के बाद भी करीब 4 बजे वह मोबाइल टॉवर से छलांग लगा दिया। उसे तत्काल सीएचसी पामगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक शराबी व जुआरी था। उसके परिवार में कई लोग इसी तरह की खुदकुशी कर चुके हैं। कर्ज से वह परेशान होकर खुदकुशी की है।
-केपी टंडन, थाना प्रभारी पामगढ़
अब पाइए अपने शहर ( Janjgir Champa News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज