scriptबीजेपी के गुहाराम ने कांग्रेस के रविशेखर भारद्वाज को 82 हजार वोट से हराया | Lok Sabha CG Result 2019 | Patrika News

बीजेपी के गुहाराम ने कांग्रेस के रविशेखर भारद्वाज को 82 हजार वोट से हराया

locationजांजगीर चंपाPublished: May 23, 2019 09:38:09 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

दाउराम को 130586 वोट मिले हैं। इससे पहले भी वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा की जमानत जब्त हो गई थी।

बीजेपी के गुहाराम ने कांग्रेस के रविशेखर भारद्वाज को 82 हजार वोट से हराया

बीजेपी के गुहाराम ने कांग्रेस के रविशेखर भारद्वाज को 82 हजार वोट से हराया

जांजगीर-चांपा. जांजगीर लोकसभा क्षेत्र का परिणाम आखिरकार रात 9 बजे घोषित किया गया। देर रात निकले परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के गुहाराम अजगले ने कांग्रेस प्रत्याशी रविशेखर भारद्वाज को 82 हजार 368 मतों के अंतर से हरा दिया है। भाजपा के गुहाराम को जहां 570129 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस के रवि को 487761 वोट मिले। इसी तरह बहुजन समाज पार्टी के दाउराम रत्नाकर की जमानत जब्त हो गई। दाउराम को 130586 वोट मिले हैं। इससे पहले भी वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा की जमानत जब्त हो गई थी। पिछली बार पूर्व विधायक दूजराम बौद्ध चुनाव मैदान में थे। इस बार बसपा के प्रदेश प्रमुख दाउराम रत्नाकर को मैदान में उतारा गया था। जीत की खुशी पर बीजेपी के गुहाराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत करार दिया है। जीत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो