scriptइस बार रात 12 बजे तक आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे | Lok Sabha election results | Patrika News

इस बार रात 12 बजे तक आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे

locationजांजगीर चंपाPublished: May 20, 2019 10:57:54 am

Submitted by:

Vasudev Yadav

पहले सिर्फ एक वीवीपैट में पर्चियों की गिनती होती थी, इस बार सुप्रीम कोर्ट ने हर विधानसभा में इनकी संख्या 4-5 की

पहले सिर्फ एक वीवीपैट में पर्चियों की गिनती होती थी, इस बार सुप्रीम कोर्ट ने हर विधानसभा में इनकी संख्या 4-5 की

इस बार रात 12 बजे तक आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे

जांजगीर-चांपा। लोकसभा चुनाव की मतणगना २३ मई को सुबह ८ बजे से होगी। पहले डाकमत पत्रों को गिना जाएगा। हर राउंड में दलों को पावती दी जाएगी। इस बार नया पेंच ये है कि हर बार की तरफ इस बार 5 गुना ज्यादा वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) की पर्चियों से ईवीएम के आंकड़ों का मिलान होगा। इस वजह से अंतिम नतीजे ५ से ६ घंटे देरी से आएगी। इसलिए जो नतीजे 6 से ७ बजे तक आ जाते थे, वे अब रात ११ से १२ तक ही आ सकेंगे। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी। इन सभी को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने भी प्रशासन से मतगणना की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसके कक्षों का आबंटन भी हो चुका है। वहीं सभी की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। मतगणना पालीटेक्निक भवन में ही पहले की तरह होगी। गिनती के लिए टेबल, बिजली आन्य इंतजाम किए जा रहे है। ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटर मशीन), वीवीपैट की सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम है। कलेक्टर व एसपी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है। उधर राजनैतिक दलों ने भी निगरानी के लिए अपने-अपने तरफ से लोगों की तैनाती की है।

इसलिए लगेंगे अतिरिक्त समय
जांजगीर-चांपा लोकसभा में ६ विधानसभा आती है। इसके बलौदाबाजार जिले के कसडोल व बिलाईगढ़ विधानसभा के मतदाता भी जांजगीर-चांपा सांसद चुनते हैं। इस वजह से यहां कुल ८ विधानसभा है। हालांकि कसडोल व बिलाईगढ़ विस के वोटो की गिनती यहां नहीं होगी। पालिटेक्निक कालेज में मतगणना के बाद हर विधानसभा से ५-५ वीवीपैट की पर्ची निकालकर गिनती होगी। इसमें देखा जाएगा कि किस प्रत्याशी को कितने मत मिले। इसका मिलान ईवीएम में मौजूद आंकड़ों से होगा। इससे विधानसभा चुनावों में सिर्फ १-१ वीवी पैट की पर्ची गिनती जाती थी। इसमें डेढ़ घंटे का समय लगता था। अब हर विधानसभा में इसकी संख्या 5 गुना होगी। इस वजह से ५ से ६ घंटे का समय ज्यादा लगेगा।

हर विधानसभा में १४ टेबलों में होगी गिनती
प्रत्येक विधानसभ में गिनती के लिए १४-१४ टेबल लगाई जाएगी। हर टेबल पर 3 कर्मचारी होंगे। पहला गणना पर्यवेक्षक, दूसरा गणना सुपरवाइजर और तीसरा माइक्रो आब्जर्वर। यह अपने-अपने टेबल पर निगरानी रखेंगे।

स्ट्रांग रूम में यह रहेगा प्रतिबंधित
स्ट्रांग रूम में मतगणना स्थल पर मोबाइल, कैलकुलेटर, लैपटाप, कंप्यूटर अथवा कोई अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान सुरक्षा कड़ी रहेगी।

ऐसे होगी मतो की गिनती
मतणगना सुबह ८ बजे से शुरू होगी, सबसे पहले रिटर्निंग आफिसर की टेबल पर डाकमत पत्रों की गिनती होगी। इसके आधा घंटे बाद गणना होगी। १५ टेबल लगेगी, इसमें से एक रिटर्निंग आफिसर की होगी। सभी टेबल पर एक साथ गिनती शुरू होगी। हर चरण में मिले मतों की घोषणा की जाएगी। इस दौरान १०० मीटर के दायरे में बिना अनुमति के कोई प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके अलावा हर विधानसभा की अलग से पार्किंग की सुविधा भी होगी।

महिलाओं को होगी परेशानी
लोकसभा चुनाव में मतगणना की सारी जिम्मेदारी महिलाओं के कंधे पर हैं। इस बार परिणाम आने में रात १२ बज जाता हैं तो महिलाओं को घर जाने में परेशानी हो सकती हैं। क्योकि अधिकांश शहर सहित दूर-दराज से स्ट्रांग मतणगना करने पहुंचेगी।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पहली बार प्रयोग
निर्वाचन पर्यवेक्षक जीपी साहू ने बताया कि आब्जर्वर जिसको बोलेंगे उस ५ वीवीपैट की गिनती करेंगे। ईवीएम में ५६० मतदान हुआ है तो वीवीपैट से ५६० पर्ची गिरा है या नहीं इसकी गिनती किया जाएगा। इससे पहले लोकसभा व विधानसभी में कभी भी प्रयोग नहीं हुआ था। इस बार अंतिम नतीजे आने पर रात १२ भी बज सकता हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो