scriptअनजान लड़की को मोबाइल से युवक कर रहे थे परेशान, लड़की ने दोनों युवकों को घर मिलने बुलाई, फिर क्या हुआ पढि़ए पूरी खबर… | Malkharoda police station youths harassed the minor with mobile | Patrika News

अनजान लड़की को मोबाइल से युवक कर रहे थे परेशान, लड़की ने दोनों युवकों को घर मिलने बुलाई, फिर क्या हुआ पढि़ए पूरी खबर…

locationजांजगीर चंपाPublished: Sep 12, 2019 08:32:39 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

मालखरौदा थाना अंतर्गत दो युवक को मोबाइल में नाबालिग को परेशान करना उस समय भारी पड़ गया

अनजान लड़की को मोबाइल से युवक कर रहे थे परेशान, लड़की ने दोनों युवकों को घर मिलने बुलाई, फिर क्या हुआ पढि़ए पूरी खबर...

अनजान लड़की को मोबाइल से युवक कर रहे थे परेशान, लड़की ने दोनों युवकों को घर मिलने बुलाई, फिर क्या हुआ पढि़ए पूरी खबर…

जांजगीर-चांपा. दो युवक को मोबाइल में नाबालिग को परेशान करना उस समय भारी पड़ गया। जब प्लान के अनुसार नाबालिग परेशान होकर दोनों युवक को घर बुलाई और परिजनों द्वारा जमकर धुनाई करने के बाद थाना को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मालखरौदा थाना अंतर्गत कटारी निवासी धनंजय पिता भगतराम केंवट (22) व मनीराम पिता श्यामसुंदर रात्रे (19) एक अनजान नाबालिग लड़की से मोबाइल में रात-रात को बात कर परेशान करते थे। सप्ताह भर तक लगातार मोबाइल से लड़की को प्यार करता हूं, मिलना चाहता हूं कहकर परेशान करते थे। चंदेलाडीह निवासी नाबालिग लड़की ने परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों द्वारा प्लान बनाया गया। प्लान के मुताबिक नाबालिक लड़की के मोबाइल पर 9 सितंबर की रात फिर फोन आया।

READ MORE : केएसके भू-विस्थापित मजदूर संघ ने किया मुलमुला थाना का घेराव

धनंजय ने फिर से नाबालिग लड़की को मिलने आने की बात कहीं। जिस पर नाबालिग लड़की रात 12 बजे अपने घर आने की बात कही। दोनों युवक रात 12 बजे कटारी से सकर्रा के पास गांव चंदेलाडीह पहुंच गए। नाबालिग के बताए अनुसार दोनों युवक उसके घर पहुंचे। फिर लड़की ने दोनो को पीछे के रास्ते से अपने घर अंदर आने की बात कहीं। धनंजय केंवट जैसे ही अंदर प्रवेश किया। परिजनों ने उसको धर दबोचा। इसी बीच उसका दोस्त मनीराम रात्रे भाग निकला। उसके बाद जमकर उसकी धुनाई की गई। सुबह के समय मालखरौदा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिस पर पुलिस ने कटारी निवासी धनंजय केंवट पिता भगतराम व मनीराम पिता श्यामसुंदर को पूछताछ किया गया। जिस पर उन्होंने गलती स्वीकार की। पुलिस ने धारा 509, 354, 12 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो