scriptराशन सामान से भरा माजदा पलटा, शक्कर, साबुन लूटने लोगों में मच गई होड़, पहुंची पुलिस तो भागे लोग | Mazda Reflex | Patrika News
जांजगीर चंपा

राशन सामान से भरा माजदा पलटा, शक्कर, साबुन लूटने लोगों में मच गई होड़, पहुंची पुलिस तो भागे लोग

– ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक को सूचना मिलने पर वह दूसरा वाहन बुलाकर सामान को करवाया लोड

जांजगीर चंपाJan 17, 2019 / 05:56 pm

Shiv Singh

राशन सामान से भरा माजदा पलटा, शक्कर, साबुन लूटने लोगों में मच गई होड़, पहुंची पुलिस तो भागे लोग

राशन सामान से भरा माजदा पलटा, शक्कर, साबुन लूटने लोगों में मच गई होड़, पहुंची पुलिस तो भागे लोग

जांजगीर-चांपा. मुलमुला थानांतर्गत ग्राम सोनसरी मेन रोड में गुरुवार की सुबह राशन सामान से भरा माजदा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे सामान सड़क किनारे बिखर गया। लोग सामान की चोरी करने टूट पड़े, लेकिन मौके पर कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। इससे राशन सामान चोरी होने से बच गया। घटना में वाहन चालक को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें
खाते में नहीं थे पैसे, थमा दिया 1.74 लाख का चेक, हो गया बाउंस, अब मिली दो साल की सजा

मुलमुला पुलिस के अनुसार ट्रांसपोर्ट कंपनी की माजदा सीजी 22-5608 राशन सामान लेकर बिलासपुर से अकलतरा के लिए निकला था। गुरुवार की सुबह माजदा सोनसरी मेन रोड के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें रखा सामान सड़क किनारे बिखर गया। माजदा में तेल, शक्कर, साबुन, आलू, प्याज सहित अन्य सामान रखा था। माजदा के पलटते ही आसपास के लोगों में सामान लूटने की होड़ मच गई। कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को मौके से भगाया। इधर ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक को सूचना मिलने पर वह दूसरा वाहन बुलाकर सामान को लोड करवाया। इधर दुर्घटना में घायल वाहन चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में भर्ती कराया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो