scriptअवैध कोल डिपो पर खनिज विभाग की दबिश, ८५० टन कोयला जब्त | Mineral department raids illegal coal depot, 850 tonnes of coal seized | Patrika News

अवैध कोल डिपो पर खनिज विभाग की दबिश, ८५० टन कोयला जब्त

locationजांजगीर चंपाPublished: Jun 24, 2022 09:46:18 pm

खनिज विभाग ने शुक्रवार को अमझर चांपा के पास अवैध कोल डिपो पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। यहां से ८५० टन अवैध कोयला जब्त किया है। जिसकी बाजारू कीमत तकरीबन २५ लाख रुपए बताई जा रही है। खनिज विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इस अभियान में सफलता पाने विभागीय अधिकारियों की टीम ने लगातार २४ घंटे काम की है।

अवैध कोल डिपो पर खनिज विभाग की दबिश, ८५० टन कोयला जब्त

अवैध कोल डिपो पर खनिज विभाग की दबिश, ८५० टन कोयला जब्त

जांजगीर-चांपा. इस मामले में फिलहाल भूति मालिक मनीष पिता पवन चेनानी का ज्ञात होना बताया जा रहा है। प्रकरण में लैंको पावर प्लांट के कोल लिफ्टर द्वारा चांपा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले जुर्माना किया जाएगा। फिर उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमझर पावर प्लांट के पास कई अवैध कोल डिपो संचालित है। जहां बड़ी तादात में अवैध तरीके से कोयला डंप किया जा रहा है। कलेक्टर ने खनिज विभाग को अलर्ट किया और विभागीय अधिकारियों की टीम ने गुरुवार की देर रात ही मौके पर दबिश दे दी थी। मौके पर कोल डिपो का कोई कर्मचारी तो नहीं मिला लेकिन वहां ८५० टन अवैध कोयला जरूर मिल गया। उक्त कोयले को जेसीबी व ट्रेलर के माध्यम से विभागीय अधिकारियों ने कलेक्टोरेट के पीछे साइड डंप करा दिया।
कोरबा व खरसिया बार्डर से होती है सप्लाई
जिले में अवैध कोयले की सप्लाई कोरबा व रायगढ़ जिले के बार्डर से सप्लाई होती है। चांपा क्षेत्र का कोयला कोरबा से रातों रात सप्लाई होती है। तो वहीं सक्ती क्षेत्र में रायगढ़ जिले के छाल कोल साइडिंग से अवैध कोयला लाया जाता है। इसे जिले में खपाई जाती है।
और भी कई वाहनें मिली टीम को
जिला खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी ने बताया कि महुआ अमझर क्षेत्र में जब छापेमारी की तो वहां ५ ट्रेलर वाहन लोड कोयला मिला। दो ट्रेलर में अभिवहन पास था। जिसमें खदान का नाम मानिकपुर एवं गंतव्य लैंको पावर प्लांट कोरबा में दर्ज था। इस दोनों वाहनों को पुलिस थाना चांपा में रखा गया है। शेष वाहनों में अभिवहन वास नहीं होना पाया गया। जिसमें दो वाहनों को थाना जांजगीर एवं एक वाहन को कलेक्टोरेट परिसर में रखा गया है। इसके अलावा मौके पर एक ट्रेलर में गिट्टी भी होना पाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो