scriptअवैध रूप से संचालित हो रहा था 4 लाइम स्टोन क्रशर, खनिज अफसरों ने किया सील | Mineral officers sealed stone crusher | Patrika News

अवैध रूप से संचालित हो रहा था 4 लाइम स्टोन क्रशर, खनिज अफसरों ने किया सील

locationजांजगीर चंपाPublished: Jan 18, 2020 05:48:23 pm

Submitted by:

Deepak Gupta

सुकुल पारा खरौद में संचालित हो रहा था क्रशर

अवैध रूप से संचालित हो रहा था ४ लाइम स्टोन क्रशर, खनिज अफसरों ने किया सील

अवैध रूप से संचालित हो रहा था 4 लाइम स्टोन क्रशर, खनिज अफसरों ने किया सील

जांजगीर-चांपा. खनिज अफसरों की टीम ने सुकुल पारा खरौद में अवैध रूप से संचालित हो रहे क्रशर को सील कर दिया है। क्रशर संचालक नियमों का उल्लंघन करते हुए क्रशर का संचालन कर रहे थे। जिसके चलते खनिज विभाग के अफसरों ने कार्रवाई करते हुए संचालकों को तीन दिन भीतर जवाब प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि जिले में अब भी कई क्रशर अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। शिकायत नहीं होने के कारण ऐसे क्रशर चोरी छिपे संचालित हो रहे हैं। कुछ इसी तरह की शिकायत खनिज अधिकारियों को मिली थी कि सुकुल पारा खरौद में विनोद शर्मा, अर्चना शर्मा, सोनाउराम गुप्ता एवं मगतूराम अग्रवाल के चार क्रशर स्टोन क्रशर को खनिज नियमों एवं शर्तो का उल्लंघन किया गया है। जिसके चलते उनके क्रशर को सील कर दिया गया है। खनिज अफसरों ने क्रशर संचालकों को स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वे तीन दिवस के भीतर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करें। नहीं तो उनके ऊपर और भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो