मानसून ने छत्तीसगढ़ में दिया दस्तक, जिले में आज व कल में हो सकता प्रवेश
गर्मी से परेशान लोगों व किसानों की खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ में अब मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके बाद पूरे दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिले में अगले एक-दो दिनों में मानसून के पहुंचने की गुंजाइश बता रहा है। इससे पहले प्री मानसून की हल्की-फुल्की फुहारें लोगों को भिगो सकती हैं। हालांकि बादलों की वजह से उमस ने लोगों को परेशान किया।
जांजगीर चंपा
Published: June 16, 2022 09:17:42 pm
रोज की तरह बुधवार को भी सुबह से ही तेज धूप छाई हुई थी। आसमान से सूरज आग बरसा रहा था। इसके बाद शाम ५ बजे मौसम ने करवट बदली। बादल छा गए, गर्जना शुरू हो गया। इसके बाद ७ बारिश की फुहारे शुरू हो गई। फिर लगभग सीजन की पहली बार तीन घंटे तक झमाझम हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दूसरे दिन गुरुवार को पूरे दिन आसमान पर बादल छा गए। दोपहर में हल्की धुप खिली, लेकिन यह लोगों को चुभी नहीं। इसके लोगों के मन में बारिश से राहत मिलने की उम्मीद जगी। पर बादल बगैर बरसे ही लौट गए। हालांकि रह-रहकर छा रहे बादलों की वजह से देर रात बारिश होने की संभावना जताई जा रही थी, पर समाचार लिखे जाने तक बारिश नहीं हुई। बादलों की वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा भीषण गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली, लोग घूमने के लिए बाहर निकले। उद्यानों में भीड़भाड़ बढ़ गई। लोग आशा भरी निगाहों से आसमान को तकते रहे। ज्ञात हो कि आमतौर पर जून महीने के पहले हफ्ते से ही बारिश शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार प्री मानसून रूठ गया। इसके तहत १६ जून को मानसून से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर लिया है। छत्तीसगढ़ में गोदिंया के बाद दुर्ग के पहले तक मानसून ने दस्तक दी है। इससे पहले पश्चिमी हवाओं की वजह से पूरा संभाग तप रहा था। उमस की वजह से परेशानी और बढ़ गई थी। चिपचिपी गर्मी से लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। अब लोगों को गर्मी व उमस से निजात मिलने वाली है। क्योकि मानसून छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले एक-दो दिनों में मानसून क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है। लगातार बारिश होने की संभावना है। अगर गुरुवार की रात भी झमाझम बारिश हुई तो शुक्रवार को ही मानसून जिले में सक्रिय हो सकता है। जिले के लोग लोग अब शिद्दत से मानसून का इंतजार कर रहे हैं।
क्या कहते है मौसम वैज्ञानिक
मौसम विज्ञान विभाग रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दिया है। हालांकि अभी पूरा छत्तीसगढ़ कवर नहीं कर पाया है। गुरुवार की रात तक तेज बारिश होते है तो शनिवार व रविवार को पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो जाएगा। नहीं तो एक-दो दिन के अंदर जिले में भी मानसून दस्तक दे देगा। इसी के प्रभाव से जिले में बुधवार की रात ३ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद गुरुवार को बादल छाए रहे।

shahr me hui barish
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
