scriptबजबजाती नालियों में पनप रहे है मच्छरों से लोग परेशान | Mosquitoes bother people | Patrika News

बजबजाती नालियों में पनप रहे है मच्छरों से लोग परेशान

locationजांजगीर चंपाPublished: Apr 25, 2019 08:43:18 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

नगर पंचायत सारागांव की कुल आबादी करीब 15 हजार है। वही यहां 15 वार्ड है। जिसमे पुराना बाजार चौक पारा गुप्ता मोहल्ला अखरापारा आदि वार्डो में ज्यादा मच्छर होने की शिकायत वार्ड वासी कर रहे है

बजबजाती नालियों में पनप रहे है मच्छरों से लोग परेशान

बजबजाती नालियों में पनप रहे है मच्छरों से लोग परेशान

जांजगीर-चांपा. नगर पंचायत सारागांव के कई वार्डो में नियमित सफाई नही होने के कारण नालिया बजबजाने के साथ साथ ईस जाम नालियों से मच्छर का प्रकोप पूरे नगर में बढ़ने की बात सामने आ रही है। नगर पंचायत सारागांव की कुल आबादी करीब 15 हजार है। वही यहां 15 वार्ड है। जिसमे पुराना बाजार चौक पारा गुप्ता मोहल्ला अखरापारा आदि वार्डो में ज्यादा मच्छर होने की शिकायत वार्ड वासी कर रहे है। मच्छरों के प्रकोप से आम लोगो की परेशानियां काफी बढ़ गई है। नगरवासियो की माने तो जाम नालीयों में गन्दे पानी का जलभराव होने से मच्छरों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। बताते चलें कि वार्ड 6 व 7 एव 12 में जो मुख्य नाली है जिसका काफी समय से सफाई नही होने के चलते नालिया बजबजा रही है। जिससे मच्छर भी काफी पनप रहें है।रोक थाम के लिये नगर पंचायत प्रशासन के अधिकारीयों द्वारा कारगर कदम नही उठाने से पूरे नगरवासियो में नाराजगी है। इसके अलावा भी और कई वार्डो के नालियों में गंदगी अटी पड़ी है। जहां से लगातार मच्छर पनपने रहती है। जिसके बावजूद अब तक इन नालियों में मच्छर उन्मूलन के लिए एंटी ल्लवों का छिड़काव नही किया गया है। और ना ही नगर के विभिन्न वार्डो में फॉगिंग मशीन से मेडिकेड धुंआ छोड़ा गया है। नगर पंचायत प्रशासन के सुस्त रवैए व लापरवाही से नगरवासी परेशान नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन केवल टैक्स वसूलने में लगे हुए है। नगरवासियो की सुविधाओं का जरा भी ख्याल नही है। मच्छरों के प्रकोप बढ़ने से मलेरिया के साथ ही संक्रमण का भी खतरा काफी बढ़ गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो