जांजगीर चंपा

Road Accident : अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था परिवार, हो गया दर्दनाक हादसा, तीन लोग घायल, एक की मौत

शिवरीनारायण बिलासपुर मुख्य मार्ग में आज सुबह 6 बजे रेत से भरी हाइवा ने एक कार को ठोकर मार दी। कार में सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। दुर्घटना (Road Accident) इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

जांजगीर चंपाJul 09, 2019 / 02:47 pm

Vasudev Yadav

Road Accident : अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था परिवार, हो गया दर्दनाक हादसा, तीन लोग घायल, एक की मौत

शिवरीनारायण. सड़क दुर्घटना (Road Accident) के बाद हाइवा चालक फरार हो गया। कार में फंसे लोगों को स्थानीय गांव वालों की मदद से कार से बाहर निकाला गया और 112 की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पामगढ़ रवाना किया गया। पामगढ़ में घायलों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए चारो घायलों को बिलासपुर रेफर किया। घायलों को बिलासपुर ले जाते समय प्रमोद केशरवानी ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना (Accident) में घायल अन्य लोगो का उपचार बिलासपुर हॉस्पिटल में चल रहा है। खबर लिखे जाने तक एक कि मौत की पुष्टि शिवरीनारायण पुलिस ने की है। अन्य घायलों के बारे में जानकारी अभी नई मिल पाई है। शिवरीनारायण पुलिस पूरे घटना क्रम पर नजर बनाई हुई है। हाइवा वाहन क्रमांक सीजी-10 एई 8615 ग्राम पंचायत खोरसी से रेत भर कर शिवरीनारायण बिलासपुर मुख्य मार्ग पर जा रही थी।
ग्राम पंचायत लोहर्सि के पास बिलासपुर से भटगांव को ओर आ रही एसयूवी कार क्रमांक सीजी 22 9469 को ठोकर मार दी। हाइवा और कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार वाहन के परखच्चे उड़ गए।
बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग अस्थि विसर्जन करने इलाहाबाद गए हुए थे। वे आज सुबह घर की ओर लौट रहे थे तो ये घटना घटी। दुर्घटना घटित कार को भटगांव निवासी प्रमोद केशरवानी चला रहा था जिसकी गम्भीर घायल स्थिति को देखते हुए तत्काल बिलासपुर किया गया लेकिन प्रमोद की हॉस्पिटल पहुँचने के पूर्व ही मृत्यु हो गई। बाकी घायलों का उपचार बिलासपुर में चल रहा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.