scriptजेठा हाईवे रोड पर कालेज के सामने टोल प्लाजा बनाने के विरोध में धरना | Opposition to protest against making toll plaza in front of college on | Patrika News

जेठा हाईवे रोड पर कालेज के सामने टोल प्लाजा बनाने के विरोध में धरना

locationजांजगीर चंपाPublished: Mar 08, 2019 05:54:10 pm

Submitted by:

Rajkumar Shah

11 सूत्री मांगों पर धरना प्रदर्शन एवं जाम कर कराया अवगत

11 सूत्री मांगों पर धरना प्रदर्शन एवं जाम कर कराया अवगत

जेठा हाईवे रोड पर कालेज के सामने टोल प्लाजा बनाने के विरोध में धरना

जांजगीर-चांपा. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पूर्व विधानसभा प्रभारी अर्जुन राठौर के मार्गदर्शन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवा तुलेश त्रिवेदी के नेतृत्व क्रांति कुमार महाविद्यालय जेठा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। विगत 8 माह पूर्व 12 जून 2018 को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे द्वारा धरना प्रदर्शन कर शासन एवं प्रशासन को 11 सूत्री मांगों पर धरना प्रदर्शन एवं जाम कर ध्यान अवगत कराया गया था। जिस पर नियुक्त दंडाधिकारी द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया था। जिस पर किसी प्रकार की कोई भी मांग पूरा नहीं हो पाया।
जिसके कारण क्षेत्र में रोष व्याप्त था। जिसके कारण जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे एवं क्षेत्रवासियों द्वारा पून: धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश किया गया। जिसमें निम्न मांगों को रखा गया। सक्ति चांपा मुख्य मार्ग एनएच 49 पर जेठा में टोल प्लाजा का निर्माण होना है जो गलत जगह पर बन रहा है। उक्त जगह पर महाविद्यालय प्राथमिक शाला एवं रेलवे स्टेशन होने के कारण टोल प्लाजा के लिए जगह सही नहीं है।
सक्ति को राजस्व जिला घोषित करना बाराद्वार को तहसील एवं ब्लाक का दर्जा देना, चिकित्सालय में एमबीबीएस एवं प्रशिक्षित चिकित्सकों की व्यवस्था पहुंच मार्गों की कमी सहित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम नायाब तहसीलदार बाराद्वार को ज्ञापन सौंपा गया। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष अजीत जोगी के द्वारा कार्यक्रम दौरान फोन से बात कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

ग्रामीणों ने धरना स्थल में यह भी कहा
पिछले 8 महीने से प्रदेश की सरकार वह प्रशासन जनहित की मांगों को अनदेखा करते हुए मौन साधे हुई हैं। जिसके चलते धरना प्रदर्शन करने पर विवश होना पड़ा। साथी वर्तमान प्रदेश सरकार को कोसते हुए उनके जन घोषणा पत्र की वादों को याद दिलाते हुए सरकार को कोसा। तुलेश त्रिवेदी ने कहा प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार पीएससी जैसे विभागों की भर्ती नियम को अपने हिसाब से संशोधित किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो