scriptजनपद पंचायत डभरा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा | Panchayat Election 2020 | Patrika News

जनपद पंचायत डभरा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

locationजांजगीर चंपाPublished: Feb 13, 2020 06:53:18 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Panchayat Election : जीत की खुशी में समर्थकों ने की आतिशबाजी, विजय जुलूस निकाला

जनपद पंचायत डभरा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

जनपद पंचायत डभरा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

जांजगीर-चांपा. जनपद पंचायत डभरा के लिए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ। इसमें जनपद अध्यक्ष के पद पर पत्रिका दयाल सोनी एवं जनपद उपाध्यक्ष के पद पर खुशवंत चंद्रा निर्वाचित किए गए। गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत निर्वाचन की प्रक्रिया जनपद पंचायत डभरा के सभाकक्ष में पीठासीन अधिकारी सुभाष सिंह राज द्वारा अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 बजे चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया सुबह 11.30 बजे से 12.00 बजे तक एवं स्कूटनी नामांकन फार्म वापसी के बाद 12.15 में रखा गया था वही जनपद पंचायत डभरा के अध्यक्ष पद पर 25 जनपद सदस्यों वाली सदस्यों द्वारा जनपद अध्यक्ष के लिए सिंगल नाम पत्रिका दयाल सोनी द्वारा नामांकन फार्म जमा किया गया।
निर्धारित समय के बाद पीठासीन अधिकारी द्वारा जनपद अध्यक्ष पद के लिए पत्रिका दयाल सोनी को निर्विरोध जनपद अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी द्वारा किया गया जिसमें उपाध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन फार्म जमा किए गए खुशवंत चंद्रा, नील कुमारी डीपी चौधरी एवं युवराज पटेल ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया, वहीं नामांकन वापसी के समय में नील कुमारी चौधरी ने अपना नाम वापस ले लिया।
यह भी पढ़ें
जिले के 411 प्राइवेट स्कूलों में छह हजार 600 बच्चों को मिलेगा एडमिशन

उपाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशियों के बीच में मुकाबला रहा जिसमें खुशवंत चंद्रा कांग्रेस समर्थित व भाजपा समर्थित युवराज पटेल के बीच कड़ा मुकाबला रहा। उपाध्यक्ष के लिए 25 जनपद सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें मतगणना के बाद पीठासीन अधिकारी सुभाष सिंह राज ने घोषणा किया कि खुशवंत चन्द्रा को 14 मत मिले व युवराज पटेल को 10 मत प्राप्त किया, वहीं एक वोट रिजेक्ट किया गया।
जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर खुशवंत चन्द्रा निर्वाचित घोषित किए गए। अपने समर्थकों के साथ चुनाव परिणाम के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष पत्रिका दयाल सोनी उपाध्यक्ष खुशवंत चन्द्रा जनपद से बाहर निकले तो समर्थकों द्वारा आतिशबाजी, गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। विजय जुलूस निकालकर जनता का आभार व्यक्त किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो