scriptकांग्रेस की यनिता चंद्रा के सिर बंधा जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज, कांग्रेस के ही राघवेन्द्र प्रताप सिंह बने उपाध्यक्ष | Panchayat Election 2020 | Patrika News

कांग्रेस की यनिता चंद्रा के सिर बंधा जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज, कांग्रेस के ही राघवेन्द्र प्रताप सिंह बने उपाध्यक्ष

locationजांजगीर चंपाPublished: Feb 14, 2020 07:07:10 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Panchayat Election: जनपद पंचायत के बाद जिला पंचायत में भी कांग्रेस का कब्जा, भाजपा का सूपड़ा साफ

कांग्रेस की यनिता चंद्रा के सिर बंधा जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज

कांग्रेस की यनिता चंद्रा के सिर बंधा जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज

जांजगीर-चांपा. लगातार मिल रही जीत के बाद फिर से कांग्रेस ने जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। यनिता यशवंत चंद्रा ने भाजपा के टिकेश्वर सिंह गबेल को एकतरफा मुकाबले में 17-08 के अंतर से पराजित किया। वहीं कांग्रेस के ही राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भाजपा के गगन जयपुरिया को पराजित कर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया।
यह भी पढ़ें
Breaking: मतदान से पहले दो गुटों के बीच हाथापाई, पुलिस कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत

महीनेे भर से पहेली बनी हुई थी कि जिला पंचायत के नए अध्यक्ष के रूप में किसकी ताजपोशी होगी। इस दौरान अटकलों का भी बाजार गर्म रहा। आखिरी समय तक किसी ने पत्ते नहीं खोले थे। अंतिम समय में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत के करीबी माने जाने वाले यनिता यशवंत चंद्रा का पत्ता कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए तय किया। इसमें खरा उतरते हुए एकतरफा जीत की। इसी तरह कांग्रेस ने उपाध्यक्ष के राघवेन्द्र सिंह का नाम तय किया। उपाध्यक्ष के लिए भी कांग्रेस के राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भाजपा के गगन जयपुरिया को 15-10 मतों के अंतर जीत हासिल किया।
कांग्रेस की यनिता चंद्रा के सिर बंधा जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज
इसके बाद पीठासीन अधिकारी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया गया। जिला पंचायत के सामने कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ सुबह से लगी रही। जैसे ही अंदर से सूचना मिली कि अध्यक्ष पद पर यनिता यशवंत चंद्रा एकतरफा जीत दर्ज की ली। जानकारी मिलते ही जिला पंचायत परिसर के सामने पटाखे छोड़े गए, बाहर यनिता के पति यशवंत चंद्रा उपस्थित थे। यनिता यशवंत चंद्रा जिंदाबाद के नारे लगते रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो