मरीजों को कूलर नसीब नहीं, इधर कैदी फरमा रहा नए सिंफनी कूलर में आराम
जिला अस्पताल में एक ओर सामान्य मरीजों को वार्ड में टूटी-फूटी कूलर तक नसीब नहीं हो रहा है। वहीं दूसरी ओर पेईंग वार्ड में भर्ती कैदी नया सिंफनी कूलर में आराम फरमा रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग प्रबंधन पर भी कई सवाल उठ रहा है।
जांजगीर चंपा
Published: May 17, 2022 09:27:43 pm
आय से अधिक संपत्ति मामले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व नोडल अधिकारी श्रवण सिंह को पांच साल की सजा हुई है। २० अप्रैल को विशेष न्यायाधीश कुमार जून ने उन्हें कठोर सजा सुनाई है। दूसरे दिन ही तबियत खराब का बहाना बनाते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद अब तक जिला अस्पताल में ही नया सिंफनी कूलर में आराम फरमा रहे हैं। कैदी के जिला अस्पताल पहुुंचते ही उसके आवभाव करने में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी लग गए है। यहां नियम कानून को दरकिनार कर पूरा कैदी के ऐशो आराम पर ही ध्यान दिया जा रहा है। नियम है कि कैदी के उपचार के लिए तीन डॉक्टरों की टीम बननी चाहिए, जो हर रोज कैदी का उपचार करेंगे। अगर सप्ताह भर तक कैदी का स्वास्थ्य ठीक नहीं हो जाता है तो उसे तत्काल रेफर करना चाहिए या पुन: जेल में वापस भेजने का नियम है। लेकिन यहां जिला अस्पताल में नियम कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। यहां डॉक्टरों की टीम अब तक नहीं बन पाई है। कैदी श्रवण सिंह का केवल शुगर लेवल कम और ज्यादा हो रहा है। अगर कोई शुगर व्यक्ति एक से दो दिन तक दवा नहीं खाए तो शुगर लेवल अप-टाउन होना लाजमी है। जिला अस्पताल में भर्ती हुए अब माह भर होने जा रहा हैं, अगर जिला अस्पताल के डॉक्टर तबियत में सुधार नहीं कर पा रहे है तो हायर अस्पताल में रेफर क्यो नहीं कर दे रहे है। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार से सांठगांठ कर कैदी आराम फरमा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिला अस्पताल के वार्ड में एकमात्र पुराना कबाड़ी वाला कूलर को लगाया गया है। उसका भी टंकी जर्जर हालात में है। पानी डालते ही पूरा पानी गिर जाता है। मरीजों ने बताया कि भीषण गर्मी में पसीना से तरबतर हो रहे है। डॉक्टर को बताने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वार्ड में मरीज गर्मी से परेशान हैं, यहां कूलर लगाने की चिंता जिला अस्पताल प्रबंधन को नहीं है। लेकिन एकमात्र कैदी वार्ड में तत्काल नया कूलर लगा दिया गया।

ashptal
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
