९ दिनों से लगातार बढ़ रहे पेट्रोल व डीजल के दाम, ४.९६ रुपए की बढ़ोतरी
पेट्रोल व डीजल के दामों में पिछले ९ दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को भी ८३ पैसे की बढ़ोतरी की गई। ९ दिन पहले १०१ रुपए पर रूका पेट्रोल का दाम १०६.२७ रुपए पहुंच गया है। साथ ही डीजल ९२.५५ से ९७.५९ रुपए पर पहुंच गया है। पेट्रोल पंप संचालक के अनुसार आगे पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
जांजगीर चंपा
Published: March 29, 2022 09:56:31 pm
रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का महंगाई के रूप असर भारत में दिख रहा है। इसका असर सीधा जनता के जेब पर पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम ९ दिन पहले २१ मार्च को १०१.३१ रुपए था। जो देश में हुए पांच राज्यों में चुनाव से पहले तक लंबे समय से था। अब ९ दिनों से लगातार पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोतरी की जा रही है। मंगलवार को भी ८३ रुपए की बढ़ोतरी हुई। जिले में अब पेट्रोल १०६.२७ और डीजल ९७.५९ रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बढ़ोतरी के पीछे पेट्रोल पंप संचालक रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते ऑयल के दाम में बढ़ोतरी की बात कह रहे है। जिले के पेट्रोल पंपों में २२ मार्च से लगातार पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ रहे है। इसका असर लोगों की जेब पर होने के साथ ही खपत भी दिखाई दे रहा है। भारतीय तेल कंपनियां लगभग ८० पैसे प्रतिदिन दामों में बढ़ोतरी करने से ९ दिनों ४.९६ रुपए की बढ़ोतरी हो गई। पेट्रोल पंप संचालक रीकेश अग्रवाल के अनुसार पेट्रोल के दामों में ९ दिनों से प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में फूट ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी होने से तेल कंपनियों को काफी नुकसान हो रहा है। वर्तमान में नुकसान होने के बाद भी सरकारी तेल कंपनियां सप्लाई कर रही है। जबकि निजी कंपनियां सप्लाई को कम कर दिया है। संभावना है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में और आग लगने की संभावना है।
परिवारों का बिगड़ेगा बजट
पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने के कारण गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के बजट पर इसका असर पड़ेगा। यात्री एवं ट्रांसपोर्ट पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण लोगों ने पेट्रोल डलवाना कम कर दिया है। जिससे पंपों में होने वाली खपत में इसका असर देखने को मिल रहा है।
चुनाव में लग जाता है पेट्रोल-डीजल के कीमतों पर बे्रक
सरकार भले ही पेटोल-डीजल की कीमत निर्धारित करने में अपनी भूमिका से इनकार करती हो, लेकिन बीतें सालों में ऐसा देखा गया है कि चुनाव के दौरान सरकार जनता को खुश करने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाती है। पिछले सालों का ट्रेंड बता रहा है कि चुनावी मौसम में जनता को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिली है।
इस तरह हो रही बढ़ोतरी
दिनांक पेट्रोल डीजल
२१ मार्च १०१.३१ ९२.५५
२२ मार्च १०२.४४ ९३.३९
२३ मार्च १०२.९७ ९४.२३
२४ मार्च १०२.९७ ९४.२३
२५ मार्च १०३.८० ९५.०७
२६ मार्च १०४.६७ ९५.९०
२७ मार्च १०५.१९ ९६.४८
२८ मार्च १०५.४४ ९६.८५
२९ मार्च १०६.२७ ९७.५९

petrol panm,petrol panm,petrol panm,petrol panm,petrol panm,petrol panm,petrol panm
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
