scriptनाईटशिफ्ट की ड्यूटी से घर लौट रहा पीआईएल कर्मी को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत | PIL worker dies due to truck collision | Patrika News
जांजगीर चंपा

नाईटशिफ्ट की ड्यूटी से घर लौट रहा पीआईएल कर्मी को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत

-बम्हनीडीह थाना का मामला

जांजगीर चंपाMar 10, 2019 / 05:36 pm

Shiv Singh

-बम्हनीडीह थाना का मामला

नाईटशिफ्ट की ड्यूटी से घर लौट रहा पीआईएल कर्मी को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत

जांजगीर-चांपा. बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम सोंठी – बम्हनीडीह के बीच शनिवार की देर रात पीआईएल कर्मी को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पीआईएल कर्मी भवरमाल निवासी सुखदेव सिंह जगत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को सुबह हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।
बम्हनीडीह पुलिस के अनुसार भवरमाल निवासी सुखदेव सिंह कंवर पीआईएल में नौकरी करते हैं। वह रात को नाइटशिफ्ट में ड्यूटी कर बाइक क्रमांक सीजी 11 सीडी 5285 से घर भवरमाल लौट रहा था। इसी दौरान वे सोंठी-बम्हनीडीह के बीच पहुंचे थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में कर्मी के सिर में गंभीर चोटें आने से काफी मात्रा में खून बह गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रविवार की सुबह घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम सुबह शव का पंचनामा काराया और पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। बम्हनीडीह टीआई जीएस राजपूत के मुताबिक दुर्घटनाकारित ट्रक का पता नहीं चल पाया है। क्योंकि देर रात की घटना है। उसका सुराग भी नहीं चल पाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो