जांजगीर चंपा

खिलाडिय़ों में खेल भावना है सबसे महत्वपूर्ण, इसे कभी न छोड़ें

नन्हे बच्चे अपने खेल का जौहर दिखाएंगे

जांजगीर चंपाJan 09, 2019 / 07:32 pm

Shiv Singh

नन्हे बच्चे अपने खेल का जौहर दिखाएंगे

जांजगीर-चांपा. तीन दिवसीय संकुल स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि लाल बाबा ने सोमवार को किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि गोपीचंद कर्ष, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सौखी लाल पटेल व प्राचार्य एफएल साहू, प्राचार्य तोषण प्रसाद तिवारी व मंडी सदस्य एकादशिया साहू, पूर्व प्रधानपाठक गीताराम तिवारी संकुल केन्द्र प्रभारी लखन कश्यप शैक्षिक समन्वयक अरूण कश्यप की विशिष्ट आतिथ्य मे संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि लाल बाबा अध्यक्षता गोपीचंद कर्ष व अतिथियों ने फीता काटकर संकुल स्तरीय मैच का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि लाल बाबा ने अपने उद्बोधन मे कहा कि बच्चों को पढाई के साथ खेलना भी चाहिए बच्चे को खेल भावना से खेलना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपी चन्द कर्ष ने कहा कि खेल का महाकुंभ आज से प्रारंभ हो रहा है।
आज इस खेल में संकुल केंद्र के नन्हे बच्चे अपने खेल का जौहर दिखाएंगे। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य तोषण तिवारी ने कहा कि बच्चों में खेल भावना निहित होनी चाहिए। वहीं प्राचार्य एफएल साहू ने कहा कि खेल आपसी सद्भभावना और भाई चारे का संदेश देता हैं कार्यक्रम को पूर्व प्रधानपाठक गीता राम तिवारी जनपद सदस्य सौखी लाल पटेल ने अपना विचार व्यक्त किया कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानपाठक मुरारी लाल थवाईत ने किया। अंत में आभार प्रर्दशन संकुल प्रभारी लखन लाल कश्यप ने किया

Home / Janjgir Champa / खिलाडिय़ों में खेल भावना है सबसे महत्वपूर्ण, इसे कभी न छोड़ें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.