scriptहत्या का मामले में पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला… | Police arrest eight people in murder case | Patrika News

हत्या का मामले में पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला…

locationजांजगीर चंपाPublished: May 12, 2019 12:04:26 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– वारदात को अंजाम देने वाले और भी आरोपियों की पहचान शोसल मीडिया के माध्यम से की जा रही है

हत्या का मामले में पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला...

हत्या का मामले में पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला…

जांजगीर-बिर्रा. बिर्रा थाने के तालदेवरी में सड़क दुर्घटना में पिता पुत्री की मौत के बाद स्कार्पियो चालक की बेरहमी से पिटाई करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन पर हत्या का मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि 6 मई को स्कार्पियो की टक्कर से महादेव चंद्रा व उसकी बेटी गुंजन की मौत हो गई थी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कार्पियो चालक प्रकाश भारती को पकड़कर इतनी बेरहमी से पिटाई किए कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत के बाद बिर्रा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 147, 294, 323, 506 बी 427, 186, 332, 353, 302 का मामला दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें
रिटायर्ड शिक्षक से 50 हजार की लूट करने वाला गिरोह पकड़ाया, आरोपियों ने घटना को अंजाम देने इस बाइक का किया था इस्तेमाल

घटना के बाद पुलिस ने चालक की हत्या करने वालों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को बिर्रा पुलिस ने बोरसी निवासी सोनू चंद्रा,पुष्पेंद्र चंद्रा, संतोष चंद्रा, भोजराम चंद्रा, नगेंद्र चंद्रा, विनोद चंद्रा, राजकुमार चंद्रा एवं कन्हैया आदिले को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चंद्रा ओडि़शा फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वारदात को अंजाम देने वाले और भी आरोपियों की पहचान शोसल मीडिया के माध्यम से की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो