scriptमहानदी तट पर टेंट लगाकर ताशपत्ती पर लगा रहे थे दांव | Police arrest siege gamblers | Patrika News

महानदी तट पर टेंट लगाकर ताशपत्ती पर लगा रहे थे दांव

locationजांजगीर चंपाPublished: Sep 12, 2019 11:23:45 am

Submitted by:

Vasudev Yadav

पुलिस ने घेराबंदी कर 12 जुआरियों को धर दबोचा, उसके कब्जे से 43 हजार रुपए जब्त किया गया

महानदी तट पर टेंट लगाकर ताशपत्ती पर लगा रहे थे दांव

महानदी तट पर टेंट लगाकर ताशपत्ती पर लगा रहे थे दांव

जांजगीर-चांपा. शिवरीनारायण महानदी तट पर आराम से टेंट लगाकर 11 जुआरी ताशपत्ती पर दांव लगा लगा रहे थे। तभी अचानक पुलिस ने दबिश दे दी। 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 43 हजार रुपए जब्त कर जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली की महानदी तट पर ईंट भा के पास बड़ी संख्या में जुआरी इका होकर ताशपत्ती पर दांव लगा रहे है। जिस पर पुलिस पतासाजी के बाद टीम बनाकर घेराबंदी करते हुए महानदी तट पर दबिश दी। जहां पर 11 जुआरियों को रंगे हाथ ताशपत्ती पर दांव लगाते हुए पकड़ा गया।

READ MORE : बाथरूम के नीचे तहखाना बनाकर रखता था ये सामान पढ़िए पूरी खबर…

जिसमें अरविंद पिता बट्टू जांगड़े, रामधन पिता पूरन केंवट, राजेश पिता गजाधर प्रजापति, राजू पिता बट्टू लाल जांगड़े, जोशिक पिता मन्नू, पीलादाऊ पिता प्रेमलाल चंद्रा, जगदीश पिता चंद्रकुमार चंद्रा, हरिकृष्ण पिता दानीराम साहू, सतीष पिता मनबोध, उमाकांत पिता बिसाहू सोनी, दिनेश पिता राधेश्याम वैष्णव, संजय पिता प्रहलाद अग्रवाल शामिल है। इनके कब्जे से 43 हजार 700 रुपए व ताशपत्ती जब्त किया गया। इसके अलावा तालपतरी भी जब्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो