scriptस्वास्थ्यकर्मी पर पुलिस ने भांजी लाठियां, हालत गंभीर | Police beat up health worker with sticks | Patrika News
जांजगीर चंपा

स्वास्थ्यकर्मी पर पुलिस ने भांजी लाठियां, हालत गंभीर

पुलिस द्वारा स्वास्थ्य कर्मी पर लाठी भांजने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कर्मी अपना परिचय दिया, इसके बाद भी पुलिस ने उन पर लाठियां भांजी।

जांजगीर चंपाApr 04, 2020 / 07:55 pm

Vasudev Yadav

स्वास्थ्यकर्मी पर पुलिस ने भांजी लाठियां, हालत गंभीर

स्वास्थ्यकर्मी पर पुलिस ने भांजी लाठियां, हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा. ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्यकर्मी अपने पुटपुरा गांव में जांच के लिए होम क्वारेंटाइन के लिए निकला था। इसी दौरान पेट्रोलिंग के लिए निकले पुलिस जवानों ने स्वास्थ्यकर्मी पर लाठियों की बरसात कर दी। इससे स्वास्थ्यकर्मी की हालत खराब हो गई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त ने मामले की शिकायत एसपी से की है। पुलिस अफसरों ने मामले की जांच के लिए आदेशित कर दिया है।
ज्ञात हो कि पुटपुरा गांव में आरएचओ रामकुमार दिनकर को बनारी, पुटपुरा, हाथीटिकरा में होम क्वारेंटाइन की जिम्मेदारी दी गई है। इसी दौरान वह पुटपुरा गांव में अपने विभागीय कार्य में लगा था। इसी दौरान पुटपुरा गांव में पेट्रोलिंग की टीम गांव से गुजर रही थी। पुलिस की टीम आव देखा न ताव और रामकुमार दिनकर पर लाठियों की बरसात कर दी। पीडि़त रामकुमार दिनकर ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।
इधर कोतवाली थानेदार ने मामले को हल्के में लिया और पीडि़त की रिपोर्ट दर्ज करने की बजाए उसे समझा बुझाकर बैरंग लौटा दिया। एक ओर कोरोना वायरस के चलते स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान की परवाह किए घर-घर लोगों की स्वास्थ्य की जांच कर रही है। वहीं ऐसे लोगों पर भी पुलिस लाठियां बरसा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने पुलिस को अपना परिचय बताया था। इसके बाद भी एक आरक्षक ने उस पर लाठियों की झड़ी लगा दी। फिलहाल पीडि़त ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।

Home / Janjgir Champa / स्वास्थ्यकर्मी पर पुलिस ने भांजी लाठियां, हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो