scriptशहर के आउटर में नाली निर्माण, घटिया कार्य का आरोप, लोगों में दिखा आक्रोश | Poor construction | Patrika News

शहर के आउटर में नाली निर्माण, घटिया कार्य का आरोप, लोगों में दिखा आक्रोश

locationजांजगीर चंपाPublished: Jan 22, 2019 12:00:41 pm

Submitted by:

Shiv Singh

– अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं

शहर के आउटर में नाली निर्माण, घटिया कार्य का आरोप, लोगों में दिखा आक्रोश

शहर के आउटर में नाली निर्माण, घटिया कार्य का आरोप, लोगों में दिखा आक्रोश

जांजगीर-चांपा. शहर के वार्ड नंबर २२ में इन दिनों नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। न तो मानक के अनुरूप सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है और न ही सरिया का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य को देखकर ऐसा लग रहा है नाली साल भर भी नहीं चल पाएगी।
शहर में विकास कार्य के लिए पालिका करोड़ो रुपए खर्च कर रही है। किसी वार्ड में सीसी रोड निर्माण का कार्य चल रहा है तो किसी वार्ड में नाली निर्माण। वर्तमान में वार्ड नंबर २२ जांजगीर में नाली निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसमें गुणवत्ता दरकिनार कर दिया गया है। नाली निर्माण के बेस में ही इतना घटिया कार्य चल रहा है जिसे देखकर लोगों में आक्रोश है।
नाली की दीवारों में फिनिसिंग नहीं किया जा रहा है। दीवारों में गिट्टी साफ दिखाई दे रही है। निर्माण के बाद यदि उसमें पानी का बहाव हुआ तो खुद ब खुद नाली भर-भराकर गिर जाएगी। जिससे नाली चंद दिनों में ही जमीदोज हो सकती है। वहीं मानक के अनुरूप सरिया भी नहीं डाला गया है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर २२ में सांसद कमला देवी पाटले का करीबी व्यक्ति द्वारा ठेका लेकर निर्माण कार्य करा रहा है। जिसके चलते लोग खुलकर उसका विरोध नहीं कर पा रहे हैं। दबी जुबान से सब बोल रहे हैं कि नाली निर्माण का कार्य घटिया स्तर पर हो रहा है, लेकिन खुलकर कोई सामने नहीं आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें
अब नहीं चलेगा दूरी अधिक होने का बहाना, अगले महीने 220 मकानों के हैण्डओवर में जुटा हाउसिंग बोर्ड

शहर के आउटर में नाली निर्माण, घटिया कार्य का आरोप, लोगों में दिखा आक्रोश

सांसद के करीबी ठेकेदार
शहर में नाली व सीसी रोड का निर्माण करने वाले कोई सांसद का करीबी है तो कोई विधायक का। जिसके चलते लोग खुलकर विरोध नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते विकास कार्य घटिया किस्म का हो रहा है। जिसका खामियाजा लोगों को ही भुगतना पड़ रहा है। जो विकास कार्य हो रहा है उसे देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि नाली सीसी रोड साल दो साल टिक पाएगी। पहले भी जितने कार्य हुए हैं वह चंद दिनों में खराब हो चुकी है।

-नाली व सीसी रोड के निर्माण में गुणवत्ता की शिकायत हमेशा मिलते रहती है। कार्य की गुणवत्ता को देखकर ही बिलों का भुगतान किया जा रहा है। वार्ड नंबर २२ के सीसी रोड की शिकायत नहीं मिली है। यहां भी घटिया काम हो रहा है तो जांच कराएंगे -सुनील शर्मा, सीएमओ नपा जांजगीर नैला
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो