scriptवीरांगना अवंती बाई वार्ड में समस्याओं का अंबार, लोग मूलभूत समस्याओं से वंचित | Problems in Virangana Avanti Bai Ward | Patrika News

वीरांगना अवंती बाई वार्ड में समस्याओं का अंबार, लोग मूलभूत समस्याओं से वंचित

locationजांजगीर चंपाPublished: Dec 04, 2019 08:20:26 pm

Submitted by:

sandeep upadhyay

* वार्ड के एक मोहल्ले में सालों से नहीं बिजली व अन्य सुविधाएं
 

वीरांगना अवंती बाई वार्ड में समस्याओं का अंबार, लोग मूलभूत समस्याओं से वंचित

वीरांगना अवंती बाई वार्ड में समस्याओं का अंबार, लोग मूलभूत समस्याओं से वंचित

रायपुर. वीरांगना अवंति बाई वार्ड क्रमांक 6 में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यहां न तो लोगों को शासन की मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। यहां की बस्ती में समय पर कचरे का उठाव नहीं होता है। लोगों के घरों में शौचालय भी नहीं बने हैं। कई लोगों को निराश्ति पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। यहां की दो कालोनियों को अवैध कालोनी बताकर पिछले बीस साल से बिजली तक की सुविधा नहीं दी गई है।
हम बात कर रहे हैं वार्ड छह के अंतर्गत आने वाले घासपारा माता नगर मोहल्ले की। इस बस्ती में जब अंदर जाकर देखा तो यहां की नालियां कचरे और गंदगी से बजबजा रही थीं। कालोनी के चारों खाली पड़ी जमीन जल भराव था। इससे यहां मच्छर इतने अधिक मात्रा में हैं शाम होते ही लोगों को जीना मुहाल कर देते हैं। यहां के लोगों का कहना है कि उनका नाम मतदाता सूची में इसी पते के आधार पर है। इसके बाद भी उनके मोहल्ले को अवैध बस्ती बताकर शासन की सुविधाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। हर बार चुनाव में नेता वोट मांगने आते हैं तो सभी सुविधा दिलाने का आश्वासन देकर जाते हैं, लेकिन उसके बाद मिलने से भी मना कर देते हैं। यहां के लोगों का कहना है कि वह इस बार नया चेहरा चुनकर लाएंगे, जो उनके सुख-दुख का साथी हो।
वीरांगना अवंति बाई वार्ड के प्रमुख क्षेत्र

इस वार्ड के अंतर्गत इंदिरा नगर, नेपाली बस्ती, श्रीराम नगर, झारखंड बस्ती, पानी टंकी बस्ती, स्कूलपारा, घासपारा माता नगर, वाल्मीकी नगर, मोहनी बस्ती और डब्ल्यूआरएस कालोनी क्षेत्र आता है।
वर्जन-

नाली की सफाई समय पर नहीं हो रही है। बस्ती में गंदगी फैली रहती है। निगम के कर्मचारी साफ सफाई करने समय नहीं आते हैं। बदबू और मच्छर से जीना दुश्वार हो चुका है।
– निगम गुप्ता, घासपारा माता नगर

वर्जन-

कालोनी की सबसे बड़ी समस्या बिजली की है। यहां पिछले २० सालों से बिजली नहीं है। सबसे अधिक परेशानी हमारे बच्चों को हो रही है। उन्हें पढ़ाई करने में भी दिक्कत हो रही है।
-एमवार लक्ष्मी, घासपारा माता नगर

वर्जन-

मेरे द्वारा वार्ड में काफी विकास कार्य कराए गए हैं। रही बात घासपारा मातानगर की तो वहां बिजली पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहां सभी व्यवस्था करने के लिए प्रयास जारी है, लेकिन उसमें बस्ती वासियों का भी सहयोग चाहिए।
-राधेश्याम विभार, पार्षद, वीरांगना अवंति बाई वार्ड क्रमांक 6

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो