शिव मंदिर के पास मौत को निमंत्रण दे रहे गड्ढे का कराया गया मरम्मत खबर का असर
हमेशा व्यस्त रहने वाले वाले मार्ग शिव मंदिर के पास अंधा खतरनाक मोड़ में नाला का टूटा हुआ स्लैब मौत को आमंत्रण दे रहे थे। टूटने के बाद जिम्मेदार इसे बनवा नहीं रहे थे।
जांजगीर चंपा
Updated: May 07, 2022 09:02:46 pm
हमेशा व्यस्त रहने वाले वाले मार्ग शिव मंदिर के पास अंधा खतरनाक मोड़ में नाला का टूटा हुआ स्लैब मौत को आमंत्रण दे रहे थे। टूटने के बाद जिम्मेदार इसे बनवा नहीं रहे थे। पत्रिका में प्रमुखता से खबर प्रकाशित के बाद नपा ने संज्ञान लिया और टूटा हुआ स्लैब का तत्काल मेंटेनेंस कराया गया। अब लोगों का राह आसान हो गया।
ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय के व्यस्त मार्ग न्यू चंदनिया पारा में नहर के पास शिव मंदिर स्थित है। शिव मंदिर के पास ही नहर से उतरने वाली सड़क में अंधा खतरनाक मोड़ है। जहां पर एक ट्रेक्टर नाला के स्लैब को तोड़कर फरार हो गया था। स्लैब टूटने से चार से पांच फीट तक गड्ढा हो गया था। यह गड्ढा बहुत ज्यादा खतरनाक था, क्योंकि नाला की गहराई कम से कम ६ फीट है, इसमें पूरा गंदगी भरा हुआ है। अगर आने वाले लोग व मोहल्लेवासी के लिए यह मौत का गड्ढा साबित हो रहा था। सबसे बड़ी बात शिव मंदिर शहर के प्रमुख आस्था का केन्द्र होने की वजह से इस सड़क में हमेशा लोगों का आना लगा रहता है। साथ ही आगे नहरिया बाबा मंदिर है, इसलिए शार्टकट के कारण इस सड़क से लोग नहरिया बाबा मंदिर भी जाते है। इसलिए यह सड़क काफी व्यस्त रहता है। यह खतरनाक अंधा मोड़ होने के कारण मौत को हमेशा आमंत्रण दे रहा था। इस संबंध में कई बार मोहल्लेवासी नपा को शिकायत कर चुके थे, बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। बाद में पत्रिका ने ३ मई के अंक में शिव मंदिर के पास टूटा नाली का स्लैब, मौत को दे रहा निमंत्रण शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया। इसके बाद जिम्मेदार नपा अध्यक्ष भगवान दास गढ़वान ने तत्काल संज्ञान लिया और वार्ड ७ पार्षद विष्णु यादव को मरम्मत कराने के निर्देश दिए। शनिवार को मजदूरों ने इस पर शुरू कर दिया है। टूटा हुआ स्लैब का मरम्मत करा दिया गया है। अब लोगों को आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। अब मोहल्लेवासी सहित राहगिरों का राह आसान हो जाएगा।

nala ka tuta sleib
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
