सड़क पर घूम रही महिला की निर्मम हत्या
सड़क पर घूम-घूककर जीविकोपार्जन कर रही मंद बुद्धि की महिला की युवक ने हत्या कर दी है। युवक की पहचान किशन यादव नाम से हुई है। वहीं महिला भी नगर की ही है। पूरी घटना की तस्वीर सीसी टीवी में कैद है। जिसे देखकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक वारदात को अंजाम देने के बाद फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
जांजगीर चंपा
Published: April 07, 2022 09:49:50 pm
डभरा पुलिस के अनुसार डभरा में घूम फिर कर किसी तरह अपना जीविकोपार्जन कर रही महिला प्रमिला उर्फ मुन्नी ठाकुर(५८) बस स्टैंड के आसपास रहती थी। उसके घर का ठिकाना नहीं था और न ही उसके परिजन उसकी पूछ परख करते थे। बुधवार की रात १०.३० बजे महिला शहर के बस स्टैंड के पास देखी गई थी। इसके बाद उसका शव सड़क किनारे पड़ी मिली। पुलिस ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इसी दौरान पास की दुकान में सीसी कैमरा लगा था। जिसे बुधवार की सुबह देखा गया। जहां दिखा कि एक युवक किशन यादव वहां पहुंचा पर पहले वह इधर उधर कर रहा था। इसके बाद युवक ने महिला का गला दबाकर सड़क की ओर ले गया और सड़क किनारे छोड़ दिया। इससे पहिला की हालत पस्त हो गई। उसे बुधवार की सुबह महिला को कुछ लोगों ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, केकिन महिला की मौत हो चुकी थी।
सीसी कैमरे में दिखी स्पष्ट तस्वीर
जहां पर महिला खड़ी थी वहीं पर किशव यादव भी सफेद शर्ट पहनकर खड़ा था। युवक काफी देर तक टहल रहा था। युवक की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं दिख रही। महिला भी डरी सहमी दिखाई दे रही है। इसी दौरान किशन महिला के गले को पकड़कर सड़क की ओर ले जाता है। इसके बाद की तस्वीर दिखाई नहीं दे रही है। पुलिस हुलिया को देखकर हवा में हाथ पांव मार रही है लेकिन देर शाम तक आरोपी युवक का पता नहीं चल पाया था।

sp ofiice
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
