scriptसक्ती अनारक्षित महिला तो जांजगीर-नैला अजा के लिए आरक्षित | Sakti unreserved woman then reserved for Janjgir-Naila Aja | Patrika News

सक्ती अनारक्षित महिला तो जांजगीर-नैला अजा के लिए आरक्षित

locationजांजगीर चंपाPublished: Sep 18, 2019 07:31:58 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Municipal election : नगरपालिका चुनाव के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, दावेदारों की बढ़ी फेहरिस्त

सक्ती अनारक्षित महिला तो जांजगीर-नैला अजा के लिए आरक्षित

सक्ती अनारक्षित महिला तो जांजगीर-नैला अजा के लिए आरक्षित

जांजगीर-चांपा. नगरीय निकाय चुनाव के लिए बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई। जिले के चार नगरपालिका में अनुसूचित जाति के लिए दो, अनारक्षित महिला के लिए एक और एक पद अनारक्षित रखा गया है। इसी के साथ अब दावेदारों की धड़कनें भी बढ़ गई है। वहीं कई लोगों को जहां झटका लगा है। वहीं आरक्षण रोस्टर में बदलाव से मैदान में अब उम्मीदवारों की संख्या भी बढ़ेगी।
उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्ड परिसीमन के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया भी बुधवार को पूरी कर ली गई। इसमें जांजगीर-नैला नपा में अध्यक्ष का पद इस बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा गया है जबकि पिछले चुनाव में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था। ऐसे में यहां इस बार कई दावेदार सामने आएंगे। वर्तमान में यहां से भाजपा की मालती देवी रात्रे अध्यक्ष हैं। इसी तरह सक्ती नगरपालिका में इस बार अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला के लिए रखा गया है जबकि पिछली बार यहां को अनारक्षित (सामान्य) रखा गया था। जिसमेंं पिछली बार कांग्रेस के श्याम सुंदर अग्रवाल यहां से अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। इस बार महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने से उन्हें मौका नहीं मिलेगा। सभी पार्टियों को महिला उम्मीदवार के रूप में नए चेहरे तलाशने होंगे। सामान्य वर्ग होने से यहां भी दावेदारों की लंबी फेहरिस्त हो सकती है।

READ MORE :
चांपा में अध्यक्ष का पद अनारक्षित ही
नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी आरक्षण रोस्टर में चांपा नगरपालिका में अध्यक्ष का पद अनारक्षित के लिए सुरक्षित रखा गया है। पिछले बार भी यहां अध्यक्ष का पद अनारक्षित ही रखा गया था जहां से कांग्रेस के राजेश अग्रवाल मैदान में उतरे थे और जीत हासिल की थी। इस बार भी यहां चुनावी मैदान में कई दावेदार सामने आ रहे हैं जिससे मुकाबला घमासान होगा। इसी तरह अकलतरा नगरपालिका में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित किया गया है जिससे यहां भी कई लोग दावेदारी करने की तैयारी में लगे हुए थे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो