फांसी लगाने गमछा लेकर पेड़ पर चढ़ा, गमछा छूटा और गिरने से हुई मौत
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब परिवार के एक शख्स की पेड़ से गिर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है शख्स खुदकुशी के लिए पेड़ पर चढ़ा था।

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब परिवार के एक शख्स की पेड़ से गिर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है शख्स खुदकुशी के लिए पेड़ पर चढ़ा था।
दरअसल मामला जांजगीर के सारागांव थानांर्गत गौरव ग्राम अफरीद की है, जहां अमहापारा अफरीद निवासी सहदेव केंवट फांसी लगाने गमछा लेकर पेड़ पर चढ़ा था, लेकिन फांसी लगाते वक्त उसका गमछा हाथ से छूट गया और नीचे गिर गया।
इसी दौरान सहदेव भी पेड़ से गिर पड़ा और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अमहापारा अफरीद निवासी सहदेव केंवट शराब पीने का आदी था। उसके घर दो दिन पहले शादी हुई थी। शादी की खुशी अभी ठीक ढंग से खत्म भी नहीं हो पाई थी और खुशी मातम में बदल गई।
दरअसल सहदेव शराब पीने का आदी था। बुधवार की शाम को वह छककर शराब पी लिया। इसके बाद वह मस्ती करने लगा। बड़ी मुश्किल से उसके परिजन उस संभाल पाए थे। आखिरकार वह रात को फिर शराब पीकर घर से निकल गया। रात को उसके परिजन खोज खबर ले रहे थे।
आखिरकार गुरुवार की सुबह सहदेव बबूल पेड़ में चढ़कर फांसी लगा लिया। बताया जा रहा है कि फांसी लगाते वक्त गमछा उसके हाथ से छूट गई। छूटने से वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

अब पाइए अपने शहर ( Janjgir Champa News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज