scriptCounterfeit note : नकली नोट बनाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इतने लाख नकली नोट के साथ ये भी किया जब्त | Six gang members arrested for duplicate note | Patrika News
जांजगीर चंपा

Counterfeit note : नकली नोट बनाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इतने लाख नकली नोट के साथ ये भी किया जब्त

जांजगीर-चांपा पुलिस ने हसौद थाना क्षेत्र में नकली नोट (Counterfeit note) बनाने वाले गिरोह के छह सदस्यों से सात लाख 27 हजार 800 रुपए के नकली नोट (Counterfeit note) जब्त किया है।
 

जांजगीर चंपाJun 20, 2019 / 07:03 pm

Vasudev Yadav

Counterfeit note : नकली नोट बनाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इतने लाख नकली नोट के साथ ये भी किया जब्त

Counterfeit note : नकली नोट बनाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इतने लाख नकली नोट के साथ ये भी किया जब्त

जांजगीर-चांपा. पुलिस ने नकली नोट (Counterfeit note) के साथ गिरोह के सदस्यों सेे बड़ी संख्या में नकली स्टाम्प पेपर भी जब्त किया गया है। बड़ी बात यह है कि गिरोह के सदस्य इतने ही नकली नोटों (Counterfeit notes) को मार्केट में खपा भी चुके हैं। यानी बाजार में नकली नोट (Counterfeit note) खुलेआम खप रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
एएसपी मधुलिका ने बताया कि हसौद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नकली नोट (Counterfeit note) बनाने वाला गिरोह बड़ी मात्रा में नकली नोट (Counterfeit note) लेकर बाजार में खपाने का काम कर रहा है। हसौद पुलिस ने किकिरदा निवासी देवेंद्र चंद्रा करही निवासी मनोज साहू को पहले हिरासत में लिया और इनसे पूछताछ की। इन दोनों के कब्जे से 500-500 रुपए के नकली नोट मिले।
Counterfeit note : नकली नोट बनाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इतने लाख नकली नोट के साथ ये भी किया जब्त
इसकी सूचना एसपी को दी गई और आरोपियों से सघन पूछताछ की गई तब दोनों ने गिरोह का पर्दाफाश किया। दोनों आरोपियों ने बताया कि वे बलौदाबाजार जिले के लिए लवन थाना क्षेत्र के सेमरिया निवासी ज्ञान दास कुर्रे एवं गिधौरी थाना क्षेत्र के टुंड्रा निवासी रोहित भारद्वाज से नकली नोट (Counterfeit note) लाना बताए।
इस आधार पर पुलिस ज्ञान दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की। ज्ञानदास एवं रोहित भारद्वाज के घर के दबिश देकर इनके घर से भी बड़ी मात्रा में नकली नोट (Counterfeit note) व नोट बनाने के प्रिंटर, कटर सहित अन्य सामान जब्त किया गया है।
इसी तरह इनके बताए हुए मार्गदर्शन में पुलिस ने बलौदाबाजार जिले के खोखली निवासी दिलीप महिलांगे पिता इवदास व इसी गांव के डोमन मिरी के कब्जे से भी 44 हजार के नकली नोट एवं मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त किया गया है। कुल मिलाकर सभी आरोपियों के कब्जे से 7 लाख 27 हजार 800 रुपए के नकली नोट जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
Counterfeit note से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए

Jaali Note से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या ताजातरीन खबरों, Live अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

Home / Janjgir Champa / Counterfeit note : नकली नोट बनाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इतने लाख नकली नोट के साथ ये भी किया जब्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो