scriptSuicide Case : नदी किनारे प्रेमी जोड़े ने जहर सेवन कर की खुदकुशी | Suicide Case | Patrika News

Suicide Case : नदी किनारे प्रेमी जोड़े ने जहर सेवन कर की खुदकुशी

locationजांजगीर चंपाPublished: Feb 11, 2020 05:45:49 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Suicide Case : नवागढ़ थाना क्षेत्र की घटना, खुदकुशी का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है, मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Suicide Case : नदी किनारे प्रेमी जोड़े ने जहर सेवन कर की खुदकुशी

Suicide Case : नदी किनारे प्रेमी जोड़े ने जहर सेवन कर की खुदकुशी

जांजगीर-चांपा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री में मंगलवार की सुबह 11 बजे एक प्रेमी जोड़े ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली। प्रेमी जोड़े का शव नदी किनारे रेत पर पड़ा हुआ मिला। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण नदी किनारे पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ लग गई थी। मृतक देवीलाल पटेल (29) पेंड्री निवासी व मृतका अनिता विश्वकर्मा ग्राम धाराशिव की बताई जा रही है।
नवागढ़ पुलिस को सोमवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि पेंड्री के नदी किनारे प्रेमी जोड़े का शव पड़ा हुआ है। दोनों बालिग हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया। जांच शुरू की। मृतकों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।
यह भी पढ़ें
अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शार्ट फिल्मों ने दिया दिल को छू जाने वाला मैसेज

मृतक देवीलाल पटेल (29) पेंड्री निवासी व मृतका अनिता विश्वकर्मा ग्राम धाराशिव की बताई जा रही है। शव के किनारे डिस्पोजल, जहर की शीशी व अन्य सामान मिले हैं। बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़े ने रेत में बैठकर जहर सेवन किया है और एक चद्दर में लेटकर सो गए उनकी मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो