scriptWeather : द्रोणिका का असर खत्म, पूरे महीने भर पड़ेगी तेज गर्मी | Summer season | Patrika News

Weather : द्रोणिका का असर खत्म, पूरे महीने भर पड़ेगी तेज गर्मी

locationजांजगीर चंपाPublished: May 17, 2019 06:13:56 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– शुक्रवार को 45 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, सूरज ने उगला आग

Weather : द्रोणिका का असर खत्म, पूरे महीने भर पड़ेगी तेज गर्मी

मौसम

जांजगीर-चांपा. द्रोणिका के असर के कारण पिछले सप्ताह भर से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था, जिसके कारण सप्ताह भर में तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहा। 17 मई को द्रोणिका का असर खत्म हो गया है। जिसकी वजह से पूरे दिन सूरज ने आग उगला। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर व एसी में के पास ही बैठे रहे। दोपहर को सड़क पर सन्नाटा पसर गया था। जरूरी काम में ही लोग स्कार्फ बांधकर घर से निकल रहे थे।
पिछले सप्ताह भर से प्रदेश पर द्रोणिका का असर बना हुआ था। जिस कारण तेज हवाएं चली और बढ़ते तापमान पर अंकुश लगा हुआ था। अब पूरी मई भर लोगों को सूरज की तेज किरणों का सामना करना पड़ेगा। गर्मी से लोग व्याकुल रहेंगे। दोपहर में गर्म हवाओं से लू के थपेड़ों का अहसास हो रहा है। तेज गर्म हवाओं के कारण धूल भी उड़ती है। सुबह 10 बजे से ही धूप चुभने लगी है।
यह भी पढ़ें
बाराद्वार में नाले के पास मिली व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। दिन में लोगों ने घर से निकलना उचित नहीं समझ रहे हैं। लू चलने से अब अस्पताल में भी मरीज बढऩे की आशंका हैं। मई माह में पडऩे वाली गर्मी के कारण हर साल अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इस सीजन में ज्यादातर लोग लू लगने से बीमार होते हैं। मौसम विशेषज्ञ एपची चंद्रा ने बताया कि द्रोणिका का असर 17 मई को पूरी तरह से खत्म हो गया हैं। अब तापमान में काफी तेजी से बढ़ेगा। शुक्रवार को ही पारा में बढ़ोतरी दर्ज किया गया है। पिछले दिनों में द्रोणिका के असर से लोगों को राहत मिल जा रही थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो