scriptस्वर्णिम भारत अभियान में नो प्लास्टिक के संकल्प के साथ भक्तों ने किया भोलेनाथ का अभिषेक | #swarnimbharat: Taken a pledge of cleanliness | Patrika News

स्वर्णिम भारत अभियान में नो प्लास्टिक के संकल्प के साथ भक्तों ने किया भोलेनाथ का अभिषेक

locationजांजगीर चंपाPublished: Feb 21, 2020 05:48:04 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

#swarnimbharat: महाशिवरात्रि पर नवागढ़ के लिंगेश्वर महादेव मंदिर में आए भक्तों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, पत्रिका के अभियान को भी खूब सराहा

स्वर्णिम भारत अभियान में नो प्लास्टिक के संकल्प के साथ भक्तों ने किया भोलेनाथ का अभिषेक

स्वर्णिम भारत अभियान में नो प्लास्टिक के संकल्प के साथ भक्तों ने किया भोलेनाथ का अभिषेक

जांजगीर-चांपा. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पर पत्रिका समूह ने शिव मंदिरों में स्वर्णिम भारत के तहत अभियान चलाते हुए लोगों को स्वच्छता और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकप्ल दिलाया। भक्तों ने भी पत्रिका के अभियान की सराहना करते हुए मंदिर परिसर और नगर को स्वच्छ रखने की शपथ ली।
पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान के तहत महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शुक्रवार को नवागढ़ स्थित लिंगेश्वर महादेव मंदिर में स्वर्णिम भारत अभियान का संदेश दिया गया। भक्तों ने नए संकल्पों के साथ महादेव का जलाभिषेक किया। पत्रिका के अभियान में जुड़ते हुए भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने पहुंचे शिवभक्तों ने मंदिर परिसर को साफ और स्वच्छ रखने और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया।
लिंगेश्वर महोत्सव आयोजन समिति नवागढ़ के सचिव व नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी ने भी पत्रिका के अभियान में शामिल होकर स्वर्णिम भारत की शपथ ली। उन्होंने भक्तों से अपील करते हुए कहा कि मंदिर में चढ़ाने के लिए जो भी सामग्री जैसे फल-फूल, नारियल ला रहे हैं उन्हें प्लास्टिक के कैरीबैग के बजाए बर्तन या किसी पात्र में लेकर आएं ताकि स्वच्छता में आपकी भी साझेदारी हो। इस तरह हम प्लास्टिक मुक्त नगर और देश का निर्माण कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें
स्वच्छता को लेकर छात्रों ने ली शपथ, कहा- नहीं करेंगे प्लास्टिक का उपयोग

मेले में आए लोगों ने लिया संकल्प
लिंगेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर विशाल मेले का आयोजन किया गया था, जहां हजारों की संख्या में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। भगवान भोलेनाथ की प्रति लोगों में इतनी आस्था थी कि मंदिर परिसर से लेकर मेले के अंदर तक पैर रखने जगह नहीं बची थी।

इस दौरान भक्तों ने पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान की खूब सराहना की और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। दर्शन करने पहुंचे जांजगीर के संजय यादव ने कहा कि पत्रिका का यह अभियान काफी सराहना और प्रेरणादायी है। जिस तरह प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है, वह आने वाले समय के लिए काफी घातक साबित होगा। ऐसे में पत्रिका का यह अभियान लोगों को प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए प्रेरित कर रहा है जो बहुत ही सराहनीय है।

लिंगेश्वर महोत्सव आयोजन समिति ने ली शपथ
इस दौरान लिंगेश्वर महोत्सव आयोजन समिति ने भी प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने को लेकर पत्रिका के अभियान में जुड़ते हुए संकल्प लिया। वहीं मेले में भक्तों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए तैनात डॉक्टर, स्टॉफ, पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने भी स्वच्छता का संकल्प लेकर इसे जीवन में अपनाने की बात कही। इस दौरान नपं उपाध्यक्ष अनिल गोंड़, टीआई विवेक पांडेय, पार्षद निरंजन कोसले, अब्दुल वहाब, हिरेन्द्र साहू, रामफल कश्यप, एएसआई आरेक सिंह, आरकक्षक भागवत श्रीवास, मोहन साहू, श्रीकांत सिंह, पूनेश्वर आजाद, दिलीप कश्यप, रोहित कहरा, गोविंद केशरवानी अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी, आयुष सिंह, जितेन्द्र दास आदि ने शपथ ली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो