script

एमबी हॉस्पिटल अब अवैध पार्किंग पर कसेगा शिकंजा, कटेगी गेट-टू-गेट पर्ची

locationजांजगीर चंपाPublished: Jun 12, 2017 01:59:00 am

Submitted by:

madhulika singh

आरएनटी मेडिकल कॉलेज और महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर में अवैध पार्किंग पर अब शिकंजा कसेगा।

mb hospital

mb hospital

आरएनटी मेडिकल कॉलेज और महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर में अवैध पार्किंग पर अब शिकंजा कसेगा। परिसर में होने वाली वाहन चोरी पर भी लगाम लगेगी। चिकित्सालय प्रशासन ने हाल ही सख्त निर्णय कर परिसर में गेट-टू-गेट पर्ची काटने वाली प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए संबंधित ठेकेदार को पाबंद किया है। प्राथमिक तौर पर यह व्यवस्था सोमवार से लागू हो जाएगी।
READ MORE : राजस्थान का ये किसान बन गया है मिसाल, जैविक खेती कर दुनिया को परोस रहा शुद्ध अनाज

नई व्यवस्था के तहत आरएनटी मेडिकल कॉलेज, एमबी हॉस्पिटल एवं अश्विनी बाजार की ओर गेट पर नाकेबंदी रहेगी। भीतर और बाहर आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखने के साथ गेट पर ही वाहनों का शुल्क वसूला जाएगा। नए रजिस्टर में इंद्राज के दौरान वाहन के प्रवेश का समय दर्ज होगा। साथ ही बाहर निकलने वाले वाहनों की पार्र्किंग की समय सीमा भी दर्ज की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत परिसर में पहुंचने वाले वाहन चालक को एक टोकन दिया जाएगा। वाहन के बाहर निकलते समय ठेका कर्मचारी टोकन लेने के साथ ही आवश्यक शुल्क की गेट पर ही वसूली करेगा। नई व्यवस्था में सहयोग को लेकर चिकित्सालय प्रशासन की यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस का सहयोग भी मांगा गया है। जानकारी के अनुसार गेट पर होमगार्ड एवं पुलिसकर्मियों की भी व्यवस्था होगी।
यह होगा फायदा

नई व्यवस्था से अनावश्यक वाहनों की चिकित्सालय में चहल-पहल रुकेगी। अवैध तरह से पार्किंग कर जाने वाले वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसेगा। पुलिस की वाहन जांच के दौरान चिकित्सालय के गेट से अश्विनी बाजार की ओर होकर जाने वाले वाहन चालकों पर लगाम लगेगी, वहीं चिकित्सालय परिसर से आए दिन दुपहिया चोरी होने वाली वारदातों पर भी नियंत्रण रखा जा सकेगा। साथ ही चिकित्सालय परिसर में एंबुलेंस सुविधा के नाम पर खड़े रहने वाले करीब 150 से अधिक वाहनों को भी इन नियमों की पालना करनी होगी।
सुधार की गुंजाइश

वाहन चोरी के अलावा अवैध वाहनों की पार्किंग को रोकने के लिए सख्ती भरा कदम उठाया है। चिकित्सालय स्टाफ को विशेष प्रकार का पास दिया जाएगा, जो उनके वाहनों पर होगा। इससे स्टाफ का आवागमन सुगम रहेगा।
डॉ. विनय जोशी, अधीक्षक, एमबी हॉस्पिटल

ट्रेंडिंग वीडियो