आर्ट ऑफ लीविंग के वरिष्ठ सदस्य अजय झाझडिय़ा ने पत्रिका के हमराह कार्यक्रम की सराहना करते हुआ कहा कि पत्रिका की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोग सुबह उठें और मॉर्निंग वाक के माध्यम से अपना शरीर स्वस्थ्य रखें। मनोज शर्मा ने कहा कि पत्रिका की यह पहल सराहनीय है। लोगों के प्रति स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाना गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य मन में स्वस्थ्य विचार जागृत होती है। उन्होंने कहा कि खासकर बच्चों को योग व्यायाम से अभी से प्रेरित करना अच्छी पहल है। बच्चे अभी से स्वस्थ्य रहेंगे तो उनका बेहतर भविष्य का निर्माण होगा। सामुदायिक भवन में सुबह सात से नौ बजे तक हुए इस कार्यक्रम में २७ बच्चों ने बढ़-़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों को खेल के साथ योग के बारीकियों को छोटे बच्चों से साझा किया।
इस दौरान तकरीबन एक घंटे तक योग व्यायाम के विभिन्न विधाओं के बारे में बताया। तकरीबन दो घंटे तक आयोजित इस कार्यक्रम में तकरीबन दो दर्जन बच्चों से भाग लिया। बच्चों को ड्राइंग पेंटिंग सहित कई किस्म के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
खिलाडिय़ों में भी दिखा जबरदस्त उत्साह
हॉकी मैदान जांजगीर में पत्रिका द्वारा आयोजित हमराह कार्यक्रम में खिलाडिय़ों की टीम ने योग व्यायाम के कई गुर सीखे। हॉकी संघ के प्रमुख गोपेश्वर कहरा ने खिलाडिय़ों को हॉकी खेल के कई तरकीबों के बारे में बताया। बच्चों ने कहा कि पत्रिका का हमराह कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा।
उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम हमेशा होना चाहिए। ताकि लोगों में अच्छा संदेश जा सके। इस दौरान मैदान में खिलाडिय़ों ने क्रिकेट एवं योग व्यायाम का खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम तकरीबन एक घंटे
तक चला।