scriptस्कूल भवन का गिरा छप्पर रसोइया घायल | The cook injured in the fall of the school building | Patrika News

स्कूल भवन का गिरा छप्पर रसोइया घायल

locationजांजगीर चंपाPublished: Jun 28, 2022 09:30:40 pm

जर्जर स्कूल भवन में मिड डे मिल बना रही रसोइया के ऊपर छप्पर भर-भराकर गिर गया। जिससे रसोईया चन्द्रिका बाई कुम्हार बुरी तरह घायल हो गई। उसे इलाज के लिए आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह ले जाया गया। हालांकि चोट गहरा नहीं होने के कारण रसोइया के सिर पर मरहम पट्टी कर हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

स्कूल भवन का गिरा छप्पर रसोइया घायल

ग्राम पंचायत अफरीद में संचालित बालक पूर्व माध्यमिक शाला

जांजगीर-चांपा। वहीं दूसरी ओर जर्जर भवन में मध्यान्ह भोजन बनाने की अनुमति देने वाले जवाबदार कर्मचारी चुप्पी साधे हुए हैं। आपको बता दे ग्राम पंचायत अफरीद में संचालित बालक पूर्व माध्यमिक शाला में पर्याप्त भवन नहीं होने के कारण स्कूल ग्राउंड के अंदर पुराने जर्जर भवन में मध्यान भोजन बनाया जा रहा था। जान हथेली में रखकर रसोइया और सफाई कर्मी वहां काम कर रहे थे। मंगलवार की दोपहर 1 बजे मध्यान्ह भोजन बनाने के दौरान रसोईया चन्द्रिका बाई कुम्हार के सिर पर छप्पर भरभराकर गिर गया। रसोइया के जोर से चिल्लाने सड़क किनारे बैठे लोग तथा शिक्षक भवन पहुंचे तो देखा कि रसोइया घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। सिर से खून बह रहा था। घायल चन्द्रिका बाई को शिक्षक विनोद राठौर द्वारा तुरन्त बम्हनीडीह हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज कर छुट्टी दे दी गई है।
भवन नहीं होने से बढ़ी समस्या

मिडिल के शिक्षक विनोद कुमार राठौर ने बताया कि मिडिल के बच्चों के लिए बीते कई वर्षों से पर्याप्त कमरे नहीं है। दो कमरे ओर दो बरामदे मिडिल स्कूल संचालित हो रहा है। जिससे दो अलग अलग कक्षाओं के बच्चों को एक साथ बिठाया जाता है।
4 स्कूल में नहीं है किचन सेड

शिक्षा विभाग द्वारा मध्यान्ह भोजन तो चलाया जा रहा है मगर भोजन बनाने के लिए किचन सेड की व्यवस्था नहीं की जा रही। जिसका उदाहरण बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम अफरीद में देखा जा सकता है। जहां 2 मिडिल और 3 प्राईमरी स्कूल संचालित है और केवल 1 ही विद्यायल में किचन सेड है। बाकी विद्यायल में भोजन बनाने जदोजहद करना पड़ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो