script

समय समाप्त होने के बाद पहुंचे पूर्व सीएम

locationजांजगीर चंपाPublished: Apr 22, 2019 12:32:50 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

लोगों से मिलकर बिना भाषण दिए बैरंग लौटे रमन सिंह

लोगों से मिलकर बिना भाषण दिए बैरंग लौटे रमन सिंह

समय समाप्त होने के बाद पहुंचे पूर्व सीएम

जांजगीर-चांपा/जैजैपुर. लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ठठारी में रविवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की सभा का आयोजन किया गया था। लेकिन बारिश और आचार संहिता के चलते पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को संबोधित नहीं कर पाए। इससे पहले सभा स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को लोक संगीत गायिका मोना सेन अपनी मधुर गीत संगीत से खूब मनोरंजन किया। जिसके बाद कार्यक्रम के मंच में मौजूद भाजपा के प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता ने संबोधन किया। लेकिन दूर दराज से सभा स्थल में पहुंचे लोग पूर्व मुख्यमंत्री को देखने और उनके भाषण सुनने पहुंचे थे। जबकि बारिश होने के चलते उनके आगमन में देर हो गई। ऐसे में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के चेहरे में निराशा की भाव दिखने लगा। इसके बाद लोग अपने स्थान से उठकर घर जाने लगे थे। वैसे ही हेलीकॉप्टर की आवाज सुनते ही लोगों में उत्साह दिखने लगा। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी लोगों को निराश नहीं करते हुए सभा स्थल में मौजूद लोगों से मिलते हाथ मिलाते हुए अभिवादन स्वीकार किया। साथ ही बिना भाषण देते हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के पश्चात निकल गए। कार्यक्रम में नीलकंठ सोनी, जय शुक्ला, देवलाल कश्यप, रिऋि बनाफर, दावेंद्र चंद्रा, कीर्तन चंद्रा, गोपाल दास महंत, हरनारायण यादव, अमृत लाल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो