करौवाडीह में सजी थी जुआरियों की महफिल, वाट्सएप गु्रप में वायरल हुई खबर तो भागे जुआरी
जिले में जुआरियों की जगह-जगह महफिल सज रही है। लोग आईपीएल सट्टा में दांव लगाने से पहले दिन को ताश की पत्ती में दांव लगाते हैं। फिर देर शाम जब ७.३० बजे आईपीएल क्रिकेट का खेल शुरू होता है तो फिर क्रिकेट में दांव लगाते हैं।
जांजगीर चंपा
Published: April 03, 2022 09:15:21 pm
जांजगीर-चांपा. कुछ ऐसा मामला तब सामने आया जब जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करौवाडीह में जुआरियों की महफिल सजी थी। इसकी खबर सोशल मीडिया में लीक हो गई। एक ग्रुप में इस पर बाकायदा कमेंट्स भी आने लगे। इसके बाद गु्रप में पुलिस अफसर से लेकर जुआरियों के करीबी भी जुड़े जो इसकी खबर जुआरियों को दे दिया। जिसके चलते जुआरी भाग निकले। हालांकि जुआरी भागकर पास के गांव में अपनी महफिल सजाई लेकिन खेलने से नहीं चूके।
गौरतलब है कि जैजैपुर थाना क्षेत्र का करौवाडीह का जुआ एक समय काफी सुर्खियों में था। यहां चार जिले के सैकड़ों खिलाड़ी दांव लगाने पहुंचते थे। कुछ दिनों से यहां जुआ बंद था, इसकी प्रमुख वजह विधिवत अनुमति नहीं मिल पाई थी। लेकिन रविवार को यहां फिर से विधिवत जुआ चलाने की मंशा को लेकर तकरीबन ६० से ७० जुआरी जुटे हुए थे। यहां दोपहर १२ बजे बकरा भात का भी आयोजन था। लेकिन मुखबिर के द्वारा यह खबर तेजी से वायरल हो गया। दिलचस्प यह है कि डभरा थाना क्षेत्र के एक वाट्सऐप ग्रुप में भी यह खबर वायरल होने लगा। बड़ी बात यह है कि इस गुु्रप में एसपी अभिषेक पल्लव भी जुड़े हुए हैं। इसके बाद इसकी खबर जैजैपुर थानेदार गोपाल सतपथी को दी गई। लेकिन उन्होंने अपने आप को ऑउट ऑफ स्टेशन होना बताया। लेकिन कुछ हो या न हो जुआरियों को इसकी भनक लगते ही फड़ से सारे के सारे जुआरी भाग निकले और अपनी महफिल किसी दूसरे स्थान में जमा लिए।
बकरा भात आमंत्रण 'कोडवर्डÓ
आपको बता दें कि जुआरियों का भी अपना एक गोपनीय इंटरनल गु्रप होता है। जो बेहद विश्वसनीय होता है। जुआरियों को जब अपनी महफिल में भीड़ जुटानी होती है तो वे बकरा भात का आमंत्रण पत्र भेजकर जुआरियों को जोडऩे का काम करते हैं। बकरा भात के लालच में जुआरी तत्काल पैसे का जुगाड़कर दौड़ पड़ते हैं। पहले भोजन वगैरह का इंतजाम होता है फिर खेल शुरू होता है।

करौवाडीह में सजी थी जुआरियों की महफिल, वाट्सएप गु्रप में वायरल हुई खबर तो भागे जुआरी
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
