पथर्री-बुढऩा के 'जंगलÓ में जुआरियों का 'मंगलÓ
कोरबा व जांजगीर जिले के सीमा क्षेत्र के दो गांवों के बीच घटाटोप जंगल में जुआरियों का बावनपरी का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। ऐसा नहीं है कि पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी होने के बाद भी पुलिस इन नाम से बेबस है क्योंकि जुआरी बार्डर के घटाटोप जंगल में दांव लगा रहे हैं।
जांजगीर चंपा
Published: April 24, 2022 09:26:14 pm
जांजगीर-चांपा। बार्डर होने से क्षेत्र दोनों जिलों की पुलिस उहापोह में है कि आखिर जुआरी किस बार्डर में दांव लगवा रहे हैं। हालांकि पंतोरा चौकी पुलिस ने जुआरियों को पकडऩे के लिए बलौदा टीआई और कोरबा जिले के टीआई से बात कर इन पर शिकंजा कसने की बात कही है लेकिन जुआरियों का परफेक्ट लोकेशन नहीं मिलने से पुलिस बेबस नजर आ रही है।
आपको बता दें कि पंतोरो के पास बुढ़वा गांव है। जहां भारी जंगल है। वहीं से लगे पथर्री गांव है जो कोरबा जिले के सीमा क्षेत्र में आता है। इन दोनों गांवों के बीच क्षेत्र के जुआरी बड़ी संख्या में पहुंचकर दांव लगाते हैं। चूंकि यहीं पर हसदेव नदी का तट भी होना बताया जा रहा है। जहां भारी घनघोर जंगल तक जुआरी पहुंचते हैं और लाखों का दांव लगाते हैं। इन पर शिकंजा कसने पंतोरा पुलिस लगातार प्रयाश कर रही है लेकिन जंगल तक पहुंचने में हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। जिसके चलते जुआरियों में मौज है। बताया जा रहा है कि जुआरी दोनों जिले का बार्डर होने का लाभ उठा रहे हैं। फिर भी पंतोरा चौकी प्रभारी का कहना है कि दोनों जिले के पुलिस अधिकारियों से बात कर इन तक पहुंचने पुरजोर कोशिश की जा रही है।
इधर सटोरियों का भी बोलबाला
जिले में जुआ के अलावा सट्टे का भी बोलबाला है। एक ओर गर्मी ४३ डिग्री पार कर रहा है तो वहीं जुआरियों व सटोरियों को इतनी गर्मी में रुपए पैसे की गर्मी छाई हुई है। भीषण गर्मी में भी जुआरी जंगल तक पहुंच रहे हैं तो वहीं सटोरिया शाम साढ़े सात बजे के बाद सक्रिय होकर हर बाल में करोड़ों का दांव लगा रहे हैं। इधर एसपी अभिषेक पल्लव का कहना है कि जिले में कहीं भी जुआ व सट्टे का कारोबार नहीं हो रहा है। सभी स्थानों में अमन चैन है।
वर्जन
हमें इस तरह की जानकारी मिली थी। हमने दोनों जिले के बार्डर के थानेदारों से संपर्क कर जुआरियों पर शिकंजा कसने प्लानिंग की है। बहुत जल्द जुआरियों को पकड़ेंगे।
-कामिल हक, पंतोरा चौकी प्रभारी

पथर्री-बुढऩा के 'जंगलÓ में जुआरियों का 'मंगलÓ
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
