तांत्रिक बता करता रहा ढोंग, पुलिस का पड़ा डंडा तो उगला किशोरी के मर्डर का राज
खरौद के किशोरी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में कोई और नहीं बल्कि अपने आप को तांत्रित बताकर ढोंग रखने वाला परदेशी लाल पंकज (६२) था। किशोरी को वह बिस्किट देने के बहाने अपने पास बुलाता था और उसके प्रति नीयत भी खराब करता था।
जांजगीर चंपा
Published: July 23, 2022 09:19:28 pm
जांजगीर-चांपा. किशोरी जब आपबीती परिजनों को बताने की बात कही तो परदेशी ने ही उसकी हत्या कर घर के ५०० मीटर दूर झाडिय़ों में फेंक दिया था। पुलिस ने मृतका के कपड़े व चप्पल को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार मानसिंह सारथी पिता अवधराम सारथी उम्र 35 वर्ष निवासी तिवारीपारा खरौद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसकी नाबालिक लड़की 29 जून की शाम 4 बजे अपने घर से बिस्किट लेने गई थी। जो शाम 6 बजे तक घर वापस नहीं आई। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी एवं अपराध धारा 363 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। १४ जुलाई को मृतका के पिता मानसिंह सारथी ने थाने में सूचना दी कि जोरवा तालाब के किनारे बेशरम झाड़ में इसकी नाबालिक पुत्री का कंकाल झाडिय़ों में पड़ा है। मामले की जांच के लिए एसपी विजय अग्रवाल ने दो एसडीओपी सहित १५ अधिकारी कर्मचारियों की टीम गठित की और जांच के आदेश दिए। विवेचना के दौरान मृतका के परिजन व अन्य गवाहों के कथन तथा परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर संदेही परदेशी लाल पंकज पिता नम्मु राम पंकज उम्र 62 वर्ष निवासी तिवारीपारा वार्ड नंबर एक खरौद से पुछताछ करने पर पहले तो ना नुकुर करता रहा। फिर अपना जुर्म स्वीकार किया। सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र अनंत, उनि संतोष कुमार शर्मा, थाना मुलमुला प्रआर 49 किशोर दीवान, आरक्षक राम कुमार कश्यप, प्रवीण साहू, विकाश मिश्रा, सउनि रामप्रसाद बघेल, संतोष बंजारे, संतोष तिवारी, प्रआर विक्टोर कुजुर, प्रआर राजकुमार चंद्रा, मनोज तिग्गा एवं आरक्षक रोहित कहरा, श्रीकांत सेंगर, मनीष राजपूत, अर्जुन यादव, लक्ष्मीकांत लहरे का विशेष योगदान रहा है।
इस तरह दिया वारदात को अंजाम
आरोपी परदेशी ने पुलिस को बताया कि वह बिस्किट देने के बहाने बहला फुसलाकर नाबालिक को कपुरताल तालाब स्थित एकांत मकान में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयाश किया। किशोरी के द्वारा चिल्लाने पर उसके मुंह व गला को दबाकर हत्या कर दिया। शव को ठिकाना लगाने के लिए वह जूट के बोरी में भरकर जोरवा तालाब किनारे बेशरम की झाडिय़ों में शव को सुला कर बोरा को तालाब में फेंक दिया। इसके बाद वह अपने घर चला गया।
अंडरवेयर व चप्पल को छिपाया घर में
वारदात को अंजाम देने के बाद जब वह घर जाकर देखा तो किशोरी का अंडरवेयर व चप्पल उसके घर में ही छूट गया था। पकड़े जाने के डर से उसे सफेद बोरी में भरकर अपने मकान के बांउड्री अंदर छिपाकर रखना बताया। जिसे पेश करने पर समक्ष गवाहों के जब्त किया गया। पुलिस ने उसके कपड़ों व चप्पल का परिजनों से पहचान कराया गया। जिससे परिजन से इसकी पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी परदेशी लाल पंकज पिता नम्मुराम पंकज उम्र 62 को धारा 363, 376, 302, 201 एवं 4 पाक्सो एक्ट का घटित करना पाए जाने से २३ जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी अय्याश प्रवृत्ति का है
पुलिस ने बताया कि आरोपी परदेशी आदतन आय्याश प्रवृत्ति का है। वह तालाब के पास एक आश्रम की तरह मकान बनाया है जिसमें वह तंत्र मंत्र का ढोंग करते हुए अपने आप को तांत्रित बताता था। जब भी उसके आसपास से महिलाएं गुजरती थीं तब वह उसे बुरी नीयत से देखता था। आरोपी परदेशी किशोरी के प्रति पहले से ही बुरी नियत रखता था। तालाब में नहाने एवं आते जाते समय उससे अश्लील हरकत करता था।
रिटायर्ड कर्मचारी है आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी बालको का रिटायर्ड कर्मचारी है। नौकरी के दौरान अपनी इन्ही हरकतों के कारण छेड़छाड़ के केश में चालान भी हो चुका है। उसके इन्हीं हरकतों की वजह से उसकी पत्नी व बच्चे इनसे अलग रहते हैं। रिटार्यमेंट के बाद आरोपी कपूरताल तालाब के किनारे घर बनाकर अकेले रह रहा था। जिसे वह अपना आश्रम कहता फिरता था। इसके कृत्य से मोहल्लेवासी बेहद परेशान थे। अब नगर में इस बात की भी चर्चा है कि उसके आश्रम को ढहाया जाएगा। ताकि उसके नामोंनिशान न रहे।

पुलिस गिरफ्त में मर्डर का आरोपी
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
