scriptखेलगढिय़ा योजना को हरी झंडी, सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को खेलने के लिए मिलेगी ये खेल सामग्री | Patrika News

खेलगढिय़ा योजना को हरी झंडी, सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को खेलने के लिए मिलेगी ये खेल सामग्री

locationजांजगीर चंपाPublished: Mar 24, 2019 09:00:01 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– नए सत्र से स्कूलों में लोक खेलों के साथ राष्ट्रीय खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा

खेलगढिय़ा योजना को हरी झंडी, सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को खेलने के लिए मिलेगी ये खेल सामग्री

खेलगढिय़ा योजना को हरी झंडी, सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को खेलने के लिए मिलेगी ये खेल सामग्री

जांजगीर-चांपा. लोक खेलों के साथ राष्ट्रीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए अब सरकारी स्कूलों के छात्रों को भी इससे जोड़ा जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने इसके लिए खेलगढिय़ा योजना को हरी झंडी दे दी है। राज्य के सभी जिलों के शासकीय स्कूलों के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये खर्चकर खेल सामग्री लेने के साथ मैदान तैयार किया जाएगा।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यालय के अंतर्गत सभी स्कूल को 25 हजार रुपए का आवंटन किया गया है। इससे हाई और हायर सेकंडरी स्कूल के हजारों छात्र लाभान्वित होंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी जिले के कलेक्टरों को एक मार्च से खेल सामग्री, मैदान की तैयारी करने का आदेश मिल चुका है। सभी स्कूलों को भंडार क्रय अधिनियम का पालन करते हुए खरीदी शुरू की गई है। मार्च माह के अंत तक योजना का स्वरूप तैयार हो जाएगा। नए सत्र से स्कूलों में लोक खेलों के साथ राष्ट्रीय खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा।

अधिकांश स्कूलों में मैदान नहीं
योजना के माध्यम से स्कूलों में खेल शुरू करने का प्रयास तो बेहतर है, लेकिन अधिकांश स्कूलों में मैदान, खेल शिक्षक सहित खेल सामग्री का अभाव है। कुछ स्कूलों में खेल मैदान है तो स्थानीय लोगों का कब्जा है। जब लोक खेल की स्थिति यह है तो राष्ट्रीय खेल का लाभ छात्रों को कहां से मिल पाएगा। स्कूलों में योग, तैराकी, शतरंज, कराटे के शिक्षकों का अभाव है।

शारीरिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास
स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को पढ़ाई के साथ शरीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लोक खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योजना शुरू की गई है। योजना में बोरा दौड़, रस्सा खींच, आंख मिचौली, कबड्डी, खो-खो आदि खेल शामिल हैं। राष्ट्रीय खेल में क्रिकेट, बैंडमिंटन, तैराकी, योग, शतरंज, कराटे आदि शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो