scriptमौत की रफ्तार लेकर शहर की सड़कों पर दौड़ रही ट्रैक्टर ट्राली | Tractor trolley running on the streets of the city with the speed of d | Patrika News

मौत की रफ्तार लेकर शहर की सड़कों पर दौड़ रही ट्रैक्टर ट्राली

locationजांजगीर चंपाPublished: Nov 16, 2022 09:50:54 pm

Submitted by:

Ashish Tiwari

शहर में रेत, गिट्टी, ईंट आदि सामग्री भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां मौत की रफ्तार से बेखौफ शहर की सड़कों पर दौड़ रही हैं।

मौत की रफ्तार लेकर शहर की सड़कों पर दौड़ रही ट्रैक्टर ट्राली

sp office

शहर में रेत, गिट्टी, ईंट आदि सामग्री भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां मौत की रफ्तार से बेखौफ शहर की सड़कों पर दौड़ रही हैं। इससे आए दिन हादसे भी हो रहे हैं, बावजूद परिवहन विभाग की नींद नहीं टूट रही हैं। फिर एक बार बड़ा हादसा टल गया। नहरिया बाबा रोड में पर गिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर नहर के बाउंड्रीवाल को तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। इसकी चपेट में नपा की विद्युत पोल आई, पूरी तरह से से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि मार्ग पर आवाजाही कम थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। ट्रेक्कर चालक कूदरकर अपनी जान बचाई। वर्तमान में नहर में पानी नहीं होने से चालक को चोटे नहीं आई। पानी होने से अनहोनी हो सकता था। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर तत्काल नगर पालिका अमले ने जेसीबी से ट्रॉली व ट्रैक्टर को नहर से निकाला गया। ज्ञात हो कि वर्तमान में पुल चौड़ाई करने के लिए नहर को सिंचाई विभाग तोड़ा गया है, इसलिए नहर को बाहर निकालने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। ज्ञात हो कि ट्रैक्टर ट्राली में किसी तरह का ब्रेक नहीं होता, फिर भी ट्रैक्टर चालक स्पीड में शहर में ट्रैक्टर को दौड़ाते रहते है। इस पर आज तक आरटीओ विभाग की नजर नहीं पड़ी है, ऐसे ट्रैक्टर चालक पर अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई करनी चाहिए।
कृषि कार्य के बहाने होते हैं अवैध काम
उल्लेखनीय हैं कि जिलेभर में अधिकांश ट्रैक्टर ट्रॉलियों का कृषि कार्य में उपयोग किया जाता हैं। वहीं कई लोग कृषि कार्य के बहाने से रेत, मिट्टी, रेत, गिट्टी आदि समाग्री परिवहन करने में इसका व्यवसायिक उपयोग कर रहे हैं। ऐसी ट्रॉलियों पर न तो नंबर होते हैं और ना ही चालक के पास लायसेंस। साथ ही कई ट्रैक्टर ट्रॉॅलियां नाबालिक ही दौड़ाते हैं।
————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो