जांजगीर चंपा

Breaking : धुरकोट में धान खरीदी बन्द किए जाने से किसानों ने किया चक्काजाम

– सूचना कलेक्टर नीरज बन्सोड़ को देने के बाद भी अब तक कोई पहल नहीं

जांजगीर चंपाJan 10, 2019 / 02:15 pm

Shiv Singh

Breaking : धुरकोट में धान खरीदी बन्द किए जाने से किसानों ने किया चक्काजाम

जांजगीर। जांजगीर जिले के नवागढ़ ब्लाक के धुरकोट धान खरीदी केंद्र में समिति प्राभारी ने गुरुवार की सुबह अचानक खरीदी बन्द कर दिया, जिससे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होने सड़क पर वाहनों की लाइन लगाकर चक्काजाम कर दिया। इसकी सूचना कलेक्टर नीरज बन्सोड़ को देने के बाद भी अब तक कोई पहल नहीं किया। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसान धान खरीदी शुरू करने की मांग पर अड़े हैं। लेकिन उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। फिलहाल किसान चक्काजाम कर रहे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.