जांजगीर चंपा

पिस्टल की नोंक पर GF के अपहरण की कोशिश, पुलिस को देखते ही खुद की कनपटी पर तान दिया बंदूक, कहा- आगे मत बढऩा गोली मार दूंगा

Kidnapping attempt: हसौद थाना क्षेत्र की घटना, मध्यप्रदेश के इंदौर का रहने वाला है आरोपी युवक

जांजगीर चंपाFeb 16, 2020 / 11:35 am

Vasudev Yadav

पिस्टल की नोंक पर GF के अपहरण की कोशिश, पुलिस को देखते ही खुद की कनपटी पर तान दिया बंदूक, कहा- आगे मत बढऩा गोली मार दूंगा

जांजगीर-चांपा. पिस्टल की नोंक पर प्रेमिका के अपहरण करने की कोशिश का मामला सामने आया है। सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को अपने साथ ले जाने पिस्टल का सहारा लिया। युवक ग्राम कैथा पहुंचकर चारोराम कश्यप के घर घुस गया। उसकी लड़की को जबरदस्ती पिस्टल की नोंक पर अपने साथ ले जाना चाह रहा था। सिरफिरे आशिक की इस हरकत को देखकर परिजन व गांव वाले सन्न रह गए।
उन्होंने इसकी सूचना डीपीसीआर व थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर को दी गई। मौके पर निरीक्षक देवेश सिंह राठौर पहुंचे। मौके पर युवक गोलू बालोनिया (27) सा. महावीर नगर छोटा बांगड़दा रोड इंदौर मध्यप्रदेश का रहने वाला है। हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथा पहुंचकर पिस्टल की नोंक पर युवती शशिकला कश्यप (24) को पिस्टल की नोंक पर अपने साथ ले जा रहा था।
पुलिस को देखते ही युवक अपने कनपटी पर पिस्टल को तान दिया और पुलिस से कहने लगा, आगे मत बढ़ो गोली मार दूंगा। किसी तरह ईआरवी टीम ने बहला-फुसलाकर युवक से पिस्टल को छीना। युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.