आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत, एक घायल
खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार सीएचसी पामगढ़ में चल रहा है।
जांजगीर चंपा
Published: August 03, 2022 10:09:41 pm
खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार सीएचसी पामगढ़ में चल रहा है। बुधवार को पामगढ़ विकासखंड की गांव बारगांव की महिला बबिता तुर्कानी (३५), धनबाई कश्यप (४०) और हीराबाई लहरे (५०) भी खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। तीनों महिलाएं एक ही खेत में काम कर रही थी। सुबह लगभग ११ बजे आकाशीय बिजली खेत में गिरी जिससे बबीता और धनबाई खेत में गिर पड़ी। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। साथ में ही काम कर रही हीराबाई झुलस गई। पास के खेत में काम कर रहे किसानों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। जिससे घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पामगढ़ ले जाया गया। जहां बबीता व धनबाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हीरबाई का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि हीराबाई फिलहाल खतरे से बाहर है। ज्ञात हो कि जिले में पिछले सप्ताह भर से बारिश नहीं हो रही है। बुधवार की सुबह पामगढ़ क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इस हल्की बारिश ही इन महिलाओं के लिए काल बनकर आई। खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार सीएचसी पामगढ़ में चल रहा है।
---------------

police
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
