scriptमंगेतर पर करता था ज्यादा खर्च, इसलिए भाई ने बेरहमी से कर दी हत्या | Used to spend more on fiance so brother was killed | Patrika News

मंगेतर पर करता था ज्यादा खर्च, इसलिए भाई ने बेरहमी से कर दी हत्या

locationजांजगीर चंपाPublished: Dec 21, 2020 09:43:59 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

बहन के जरूरी खर्च और घर के खर्च को भी पूरा नहीं करता था। बल्कि जिस लड़की से उसकी शादी लगी थी उस पर ज्यादा खर्च करता था। इसके चलते वह भाई से ईष्र्या करने लगी थी। पुलिस ने आरोपी बहन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मंगेतर पर करता था ज्यादा खर्च, इसलिए भाई ने बेरहमी से कर दी हत्या

मंगेतर पर करता था ज्यादा खर्च, इसलिए भाई ने बेरहमी से कर दी हत्या

जांजगीर-चांपा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खिसोरा में 16 दिसंबर की रात हुई युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सोमवार को सुलझा ली है। वारदात को उसकी बहन ने अंजाम दिया था। क्योंकि उसका भाई उससे आए दिन मारपीट करता था।

बहन के जरूरी खर्च और घर के खर्च को भी पूरा नहीं करता था। बल्कि जिस लड़की से उसकी शादी लगी थी उस पर ज्यादा खर्च करता था। इसके चलते वह भाई से ईष्र्या करने लगी थी। पुलिस ने आरोपी बहन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

नवागढ़ पुलिस के अनुसार ग्राम खिसोरा नवासी मनोज कुमार कुर्रे पिता मेलाराम (25) की हाल ही में शादी तय हुई थी। वह मुड़पार गांव की युवती से लव मैरिज करना चाहता था। उसकी सगाई नवंबर में हो चुकी थी। मनोज 16 दिसंबर की रात अपने घर में सोया था।

गुरुवार की सुबह जब उसके परिजनों ने देखा कि उसके सिर में चोट के निशान थे और उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान मनोज की बहन रामेश्वरी कुर्रे (20) से पूछताछ की गई तो वह बार-बार बयान बदल रही थी। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ कि तो उसने सब्बल से वार कर हत्या करना स्वीकार किया।

रामेश्वरी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मनोज ज्यादा समय ससुराल मुड़पार में रहता था। रात को वह घर आता और सो जाता था। अपनी पूरी कमाई ससुराल में ही उड़ा देता था। घर का खर्च चलाने के लिए उससे पैसे की मांग करते थे तो वह अपनी बहन को मारता-पीटता था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो