scriptजिस चूल्हे में मुर्गा बनाकर पार्टी की, उसी में दोस्तों ने युवक को जिन्दा जलाकर मार डाला | Young man burnt to death in a stove by friends | Patrika News

जिस चूल्हे में मुर्गा बनाकर पार्टी की, उसी में दोस्तों ने युवक को जिन्दा जलाकर मार डाला

locationजांजगीर चंपाPublished: Dec 06, 2020 03:02:37 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

तीन दोस्तों का शिवकुमार पटेल पिता टीकाराम (45) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद बढऩे के बाद उसे जलते चूल्हे में उसके सिर को डालकर भूंज डाला। उसकी मौके पर ही मौत होने के बाद तीनों दोस्त भाग निकले।

जिस चूल्हे में मुर्गा बनाकर पार्टी की, उसी चूल्हें में दोस्त को जलाकर मार डाला

जिस चूल्हे में मुर्गा बनाकर पार्टी की, उसी चूल्हें में दोस्त को जलाकर मार डाला

जांजगीर/बम्हनीडीह. बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई। चार दोस्तों ने एक साथ मुर्गा पार्टी की और पार्टी मनाने के बाद एक दोस्त को उसी चूल्हे में बेरहमी से जलाकर भाग निकले। इतना ही नहीं पहले उसकी पहले जमकर पिटाई भी की गई है। युवक की जलने से मौत हो गई।

घटना बम्हनीडीह की शाम 7 बजे की है। बम्हनीडीह पुलिस के अनुसार बम्हनीडीह के सतबहनिया मंदिर के पास चार दोस्त शनिवार की शाम को मुर्गा पार्टी मनाने गए थे। चारों ने शाम को मुर्गा पार्टी की और छककर शराब पिए। तीन दोस्तों का शिवकुमार पटेल पिता टीकाराम (45) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद बढऩे के बाद उसे जलते चूल्हे में उसके सिर को डालकर भूंज डाला।

फेसबुक से दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उसकी मौके पर ही मौत होने के बाद तीनों दोस्त भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस मामले की जांच के लिए जुट गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिरकार तीनों दोस्त कौन-कौन है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो