scriptरेप पीडि़ता महिला खा रही थाने के चक्कर | crime | Patrika News

रेप पीडि़ता महिला खा रही थाने के चक्कर

locationजावराPublished: Feb 16, 2018 05:52:53 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

– एसपी की भी सुन रही शहर थाना पुलिस

patrika
रतलाम। महिला सशक्तिकरण के बड़े दावे किए जा रहे हैं, दूसरी ओर थानों में ही महिला की सुनवाई नहीं हो रही है। शहर थाने में एक दुष्कर्म पीडि़ता कई दिनों से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रही है। यहां तक कि मामला एसपी तक पहुंचा और एसपी ने भी निर्देश दिए, फिर भी अब तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई और थाने में कई घंटो तक बैठाने के बाद भी उसे पिछले चार-पांच दिनों से निराश ही लौटना पड़ रहा है।
पीडि़ता ने बताया कि उसने थाने में आवेदन दिया था। इसमें उसने बताया था कि इकबालगंज निवासी कैलाश ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और लंबे समय तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीडि़ता द्वारा यह आवेदन दिए कई दिन बीत गए। एसपी के यहां से निर्देश मिलने के बाद भी महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची रही है। इसके बाद भी थाने में कई घंटे तक इंतजार करने के बाद उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है।
मामला जांच में था
मामला जांच में चल रहा था। जो अब पूरी हो गई है। मामले में आरोपी के के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-श्यामचंद्र शर्मा, टीआई, जावरा शहर
मैं मामले में जानकारी लेता हूं
जनसुनवाई के दौरान कई मामले आते है। महिला के मामले में जानकारी लेता हूं। कई बार एेसा हो रहा है कि महिला झूठे प्रकरण दर्ज करा रही है। जिसमें पुलिस ने कई मामलों में खागजी भी काटी है। इसके चलते पुलिस जांच कर मामले को दर्ज कर रही हैं।
– अमित सिंह, एसपी रतलाम
महिलाओं ने किया प्रदर्शन

जावरा। विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी पर कई सालों से ठहरे लोगों को यहां से ठहरने की समय-सीमा तय करने के बाद उपजा मामला अब लगातार तूल पकड़ता नजर आ रहा है। गुरुवार को टेकरी में भी महिलाओं ने इसी बात को लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन किया, हालांकि यह कुछ ही देर चला।
दरअसल बैठक के बाद पुलिस ने झोपडिय़ों को खाली करवाना शुरू किया और सभी से पहचान पत्र लेने के काम की शुरुआत की। इसमें झोपडिय़ों में रहने वाले कई लोग ऐसे थे जो कई सालों से तो और कई महीनों से रह रहे थे, इसमें महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों व प्रदेश के अन्य शहरों के कई लोग थे। पुलिस ने जब झोपडिय़ों की सर्चिंग की तो लंबे समय से रहने वाले लोगों से झोपडिय़ा खाली करवाने के काम की शुरुआत की। इससे कई झोपडिय़ों खाली हो गई।
पुलिस ने तो अपना काम शुरु भी कर दिया है, लेकिन लंबे समय बाद ही सही लेकिन झोपडिय़ों में रहने वाले और टेकरी पर रहने वाले लोगों पर सख्ती करना शुरु की तो इस पर यहां रहने वाले आवाज उठाने लगे है। झोपडिय़ों से लेकर वक्फ के कमरों में रहने वालों के साथ ही टेकरी क्षेत्र में स्थित दुकानों में भी दुकानदार लोगों को रात में सुलाने का काम करते हैं, ऐसे में पुलिस ने इस पर भी रोक लगाने का काम किया है। दुकानदारों को भी इसके लिए निर्देशित कर दिया है। पुलिस अब टेकरी पर पैनी निगाह रखने के साथ संदिग्धों पर निगाहें बनाए हुए है और आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी जुटाकर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए टेकरी पर सख्ती करने में जुटी है। इसके चलते यहां लंबे समय से रहने वाले लोगों को पुलिस की कार्रवाई नागवार गुजर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो