घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमडीहा निवासी जान तिर्की पिता याकूब तिर्की (५७) के घर में मई २०१८ में कोई नहीं था और वह घर में अकेला था। उसी समय आरोपी ने एक १५ वर्षीय किशोरी को कहा कि उसके घर वाले सभी बाहर गए हुए हैं और वह घर में अकेला है जिसके कारण उसका मन नहीं लगता है यदि वह उसके घर जाएगी तो वह उसको ट्युशन भी पढ़ा देगा। आरोपी की बात सुनकर पीडि़ता उसके झांसे में आ गई और उसके घर चली गई। आरोपी ने पीडि़ता के घर आने बाद उसे एक सप्ताह तक ट्युशन भी पढ़ाया और एक दिन उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने कारण पीडि़ता गर्भवती हो गई थी और ३ जनवरी २०१९ को उसने एक नवजात शिशु को भी जन्म दे दिया।
आरोपी के पहचान के लिए बुलाई गई पंचायत : किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना होने के बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी और उसने ३ जनवरी २०१९ को एक नवजात शिशु जन्म दिया। पीडि़ता के द्वारा शिशु को जन्म देने के बाद पूरे गांव में घटना की जानकारी फैल गई थी। जिसके बाद गांव वालों ने आरोपी के पहचान के लिए गांव में पंचायत बुलाई और उस पंचायत में आरोपी भी शामिल हुआ था। भरी पंचायत में पीडि़ता ने बताया कि उसके साथ मई २०१८ में जान तिर्की के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पंचायत में आरोपी की पहचान होने के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम देने से इंकार करने लगा। वहीं आरोपी की पहचान हो जाने के बाद पीडि़ता और उसके परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तपकरा थाने में मामला दर्ज कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ ३७६ (सी),५०६ भादवी एवं ४, ५ जे(२),६ पास्को एक्ट का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को अपने हिरासत में ले लिया है।