scriptहवा की तरह आई मौत, पलक छपकते ही बच्ची को मौत की नींद सुला दिया | A girl dies in road accident in jashpur nagar | Patrika News

हवा की तरह आई मौत, पलक छपकते ही बच्ची को मौत की नींद सुला दिया

locationजशपुर नगरPublished: Jul 25, 2019 11:40:31 am

Submitted by:

Murari Soni

Road accident: एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल, गांव के सरपंच ने बताई हादसे की दर्दभरी कहानी

A girl dies in road accident in jashpur nagar

वाहन की चपेट में आकर एक बालिका की मौत

पत्थलगांव. पत्थलगांव के ग्राम पंचायत चंदागढ मे बुधवार एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने महिला सहित स्कूली छात्रा को अपनी चपेट मे ले लिया, जिससे स्कूली छात्रा ने घटना स्थल पर ही दम तोड़(Road accident) दिया। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका ईलाज पत्थलगांव सिविल हास्पिटल मे चल रहा है। डॉक्टरो ने घायल महिला की स्थिति भी नाजुक बतार्ई है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम चंदागढ के सरपंच रौशन प्रताप सिंह ने बताया कि तीस वर्षीय बॉबी चौहान पति गौतम राम एवं 14 वर्ष की शिल्पा चक्रेश पिता शोभित राम सुबह अपने किसी काम से गांव की ओर आ रहे थे। इस दौरान पंचायत भवन के करीब एक अज्ञात बोलेरो वाहन जिसकी स्पीड काफी थी वह इन दोनो को ठोकर मारकर घटना स्थल से चालक फरार हो गया। इस घटना मे शिल्पा ने घटना स्थल पर ही दम तोड दिया, वहीं ग्रामीणो की मदद से महिला को सिविल हास्पिटल मे ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अपराध कायम कर अज्ञात वाहन एवं चालक की तलाश शुरू कर दी है। एसआई जीवनाथ गिरी ने बताया कि अज्ञात वाहन एवं चालक के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

स्पीड पर नहीं है लगाम : जिला प्रशासन एवं यातायात विभाग की ओर से प्रत्येक रोज वाहनो के अनियंत्रित वेग से होने वाली मौत के आंकडो को कम करने के लिए जांच अभियान शुरू किया गया है, पर इसके बाद भी नौसिखिये चालक अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे हैं। बुधवार को ग्राम चंदागढ मे हुई घटना के बाद ग्रामीणो मे काफी आक्रोश था, इनका कहना था कि वाहन चालको का लायसेंस के अलावा वाहन संबंधित दस्तावेजो की निरंतर जांच होने से दुर्घटना के आंकडो पर लगाम लगाया जा सकता है। ग्रामीणो ने बताया कि आज की घटना को अंजाम देने वाली वाहन की गति काफी तेज थी, जिसके कारण इन्होने बालिका एवं महिला को सडक़ के किनारे देखने के बाद भी वाहन की स्पीड (Road accident)मे नियंत्रण नही कर पाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो