scriptबॉक्साइट के खनन के लिए आयोजित लोक सुनवाई के विरोध में उतरी भाजपा | BJP came out against the public hearing organized for the mining of ba | Patrika News

बॉक्साइट के खनन के लिए आयोजित लोक सुनवाई के विरोध में उतरी भाजपा

locationजशपुर नगरPublished: Aug 19, 2022 01:24:44 am

Submitted by:

SUNIL PRASAD

नाराजगी: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने प्रेसवार्ता आयोजित कर जताया विरोध

Veteran BJP leaders gathered in Jashpur.

जशपुर में जुटे भाजपा के दिग्गज नेता।

जशपुरनगर. गुरूवार को जशपुर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक के उपरांत पत्रकारवार्ता का आयोजन हुआ जिसमें कांग्रेस के जनप्रतिनिधि सहित विधायकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा ने कहा की पाठ क्षेत्र में ग्रामीण बाक्साईड उत्खनन की सूचना से भयभीत हैं। भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए भारतीय जनता पार्टी 22 सितंबर को जिले के सरधापाठ में आयोजित जनसुनवाई में विरोध का कड़ा रुख अपनाएगी। सरधापाठ में होने वाले बाक्साईड उत्खनन के लिए पर्यावरण की अनुमति के लिए घोषित लोक जनसुनवाई का भाजपा पुरजोर विरोध करेगी जिसका बैठक कर सर्वसहमति से निर्णय ले लिया गया है। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने कहा कि जशपुर कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई बाक्साईड उत्खनन को लेकर किया जा रहा है, जिसकी सूचना मीडिया के माध्यम से मिली। उन्होंने कहा कि उक्त उत्खनन को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल निर्मित हो रहा यहां की सुंदरता व वनों को नष्ट करने का षडय़ंत्र रचा जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध होगा। स्व कुमार दिलीप सिंह जुदेव ने भी क्षेत्र को उद्योग मुक्त रखने का बात कहा था उनकी बातों को स्मरण करते हुवे क्षेत्र को सुरक्षित रखने भाजपा संकल्पित है। पाठ क्षेत्र संत गहिरा गुरु की तपस्वी भूमि है जहां किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उद्योग आने पर मजदूर बनकर रह जाते हैं लोग : उद्योग आने के बाद रोजगार तो मिलता है लेकिन ग्रामीण मात्र मजदूर बन कर रह जाते हैं उद्योग लगने से स्थानीय लोगों का फायदा नहीं होने के कारण ही वे इसका विरोध कर रहे हैं। पूर्व मेंराज्य मंत्री का दायित्व उन्हें मिला था और इस नाते उन्हें जानकारी है कि सीएमडीसी यहां उत्खनन करेगा जिसका भाजपा कार्यकर्ता एक स्वर में पुरजोर विरोध करेंगे।

ग्राम सभा के मुद्दे का जिक्र करते हुए साय ने कहा कि हंसदेव व टांगरगांव में ग्रामीणों ने एक राय होकर विरोध प्रदर्शन किया है। सरधापाठ में बाक्साईड उत्खनन के मामले में ग्राम सभा के माध्यम से भी विरोध प्रदर्शन की योजना बैठक में बनी है। ग्राम सभा को सबसे बड़ी ताकत दी गई है जिसके माध्यम से बाक्साईड उत्खनन को पर्यावरण अनुमति नहीं देने का बात कहा जाएगा। सांसद गोमती साय ने कहा कि पत्रकारवार्ता का मुख्य उद्देश्य कुमार दिलीप सिंह जूदेव की कल्पना, जशपुर को हरा भरा और सुरक्षित रखने का है। इस कल्पना के साथ आज तक कोई भी छेडछाड़ नहीं होने दिया गया और पर्यावरण को सुरक्षित रखा गया लेकिन कांग्रेस की सरकार में यहां की हरियाली व वन संपदा से छेड़छाड़ दूसरी बार किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस के जनप्रतिनिधि की मिली भगत स्पष्ट देखी जा रही है।
उद्योगपतियों से मिले होने का आरोप: कृष्ण कुमार राय ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक व जनप्रतिनिधि उद्योगपतियों से मिले हैं जिनके शह पर ही उक्त कृत्य किया जा रहा है। पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि बाक्साईड उत्खनन को लेकर 22 सितंबर को होने वाले लोक जनसुनवाई को लेकर भारी विरोध देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए वे ग्रामीणों के साथ विरोध में सामने खड़े हैं। पिछले कई सालों से यहां उद्योग या बाक्साईड उत्खनन का ग्रामीणों ने विरोध किया है जिसमें भाजपा भी खुलकर विरोध में शामिल रहेंगे। उन्होंने स्व दिलीप सिंह जूदेव की सोच के अनुरूप वे ग्रामीणों के साथ खड़े हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि संत गहिरा गुरु की तपोभूमि सरधापाठ में लोक जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों की भावनायें आहत हुई हैं। आदर्श पुरुष स्व दिलीप सिंह जूदेव हमेशा कहते थे की पर्यावरण की रक्षा करते हुवे यहां की हरियाली को नुकसान होने नहीं दिया जायेगा उनके इस बातों को स्मरण करते हुए यहां के पर्यावरण को नुकसान होने नहीं दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो