इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित शर्मा थे। उनके साथ पंकज शर्मा, संजय शर्मा सहित नगर पंचायत के कर्मचारी विवेक ताम्रकार, इंजीनियर सुशांत मिंज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ने महिलाओं के इस लगन शील कार्य की प्रसंशा करते हुए कहा कि जिस तरह से महिलाएं अपने घरेलू काम को निपटा कर सुबह घर घर जाकर कचरा संग्रहित कर नगर को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस कार्य के लिये महिलाओं में कभी भी झिझक देखने को नही मिला बल्कि इस कार्य को डटकर निरंतर प्रभावशाली बनाया है। आज इन महिलाओं ने जिस प्रकार अपने कर्तब्य का निर्वहन किया है वह अन्य लोगों में प्रेरणादायक रहा है, महिलाओं के निष्ठावान कार्य के कारण ही नगर पंचायत स्वच्छता रैंकिग में अच्छे स्थान पर है, महिलाओं के जिम्मेदारियां लेने के बाद स्वच्छता का पालन नगर के लोगों ने अपनाया है। इसके पूर्व बैठक कर समझाईश देने के बावजूद भी इसमें निखार नही आ रहा था। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसका और व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिसमें लोगो से स्वछता के प्रति गंभीरता आएगी।
इस अवसर पर कोतबा नगरपंचायत की सीएमओ पुष्पा खलखो ने कहा कि महिलाओं का यह अभियान में जुडक़र बेहद सार्थक और सराहनीय कार्य किया हैं, जिसकी प्रशंसा किया जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि नगर के महिला सफाई कर्मचारी शुरुआती दिनों में असमंजस की स्थिति में थी।